मां के चरणों में संपूर्ण जगत की खुशी

अनपरा(सोनभद्र): मां शब्द की महिमा अकल्पनीय, कल्पनीय व अतुल्य है। मां के चरणों में ही संपूर्ण जगत की

By Edited By: Publish:Fri, 06 May 2016 07:02 PM (IST) Updated:Fri, 06 May 2016 07:02 PM (IST)
मां के चरणों में संपूर्ण जगत की खुशी

अनपरा(सोनभद्र): मां शब्द की महिमा अकल्पनीय, कल्पनीय व अतुल्य है। मां के चरणों में ही संपूर्ण जगत की खुशियां विद्यमान हैं। डीएवी ककरी में मातृ दिवस के अवसर पर शुक्रवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य संध्या पांडेय ने यह विचार व्यक्त किया।

उन्होंने बच्चों को जीवन में मां के महत्व से अवगत कराते हुए सदैव उसका सम्मान करने की नसीहत दी। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस दौरान प्राचार्य, अध्यापिकाओं व काफी संख्या में उपस्थित माताओं द्वारा केक काटकर सभी को मदर्स-डे की शुभकामनाएं दी गयी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत बच्चों द्वारा गीत-नृत्य, एकांकी, नाटक प्रहसन आदि कार्यक्रमों की मनोरम प्रस्तुति की गयी। माताओं के लिए आयोजित प्रतियोगिता में रेनू शुक्ला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन अध्यापिका नीलिमा ¨सह ने किया। इस दौरान बच्चों की खुशी देखते ही बनी।

chat bot
आपका साथी