नृत्य व गीत से बच्चों ने मोहा मन

अनपरा (सोनभद्र): अनपरा तापीय परियोजना की च्योतिपुंज महिला मंडल द्वारा बच्चों के रंगारंग कार्यक्रम हौ

By Edited By: Publish:Tue, 25 Nov 2014 07:51 PM (IST) Updated:Tue, 25 Nov 2014 07:51 PM (IST)
नृत्य व गीत से बच्चों ने मोहा मन

अनपरा (सोनभद्र): अनपरा तापीय परियोजना की च्योतिपुंज महिला मंडल द्वारा बच्चों के रंगारंग कार्यक्रम हौसलों की उड़ान विद ग्रैंड मस्ती का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक इं. त्रिभुवन तिवारी ने दीप जलाकर किया। सर्वप्रथम बच्चों ने मां सरस्वती की वंदना से कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। बच्चों की एक से बढ़कर एक नृत्य,गीत की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता कार्यक्रम का आकर्षण रहा। ड्राइंग,बेस्ट आउट आफ बेस्ट प्रतियोगिता में भी बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। तत्पश्चात विजेता व उप विजेता बच्चों को महिला मंडल द्वारा पुरस्कृत किया गया। हाईस्कूल व इंटर में अव्वल आने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल पहनाकर उन्हें सम्मानित किया गया। बंपर हाऊजी व रैंप वाक में बच्चों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला मंडल की अध्यक्ष निर्मला तिवारी,उपाध्यक्ष रंजना सिंह,अर्चना वाही,सुधा सिंह का सहयोग सराहनीय रहा। इस अवसर पर सचिव राधा गुप्ता,उप सचिव सीमा श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष विधि भटनागर, माधुरी गुप्ता, रीना चतुर्वेदी, मनीषा द्विवेदी, चेतना अग्रवाल, पाक सचिव बिंदा सिंह, बेबी सिंह तथा सलाहकार सुधा मिश्रा ने सभी का धन्यवाद किया।

chat bot
आपका साथी