पूर्वाचल के विकास को संघर्ष करेगा न्याय मोर्चा

सोनभद्र : भारतीय सामाजिक न्याय मोर्चा पूर्वाचल के विकास के लिए संघर्ष करेगा। मंगलवार को राब‌र्ट्सगंज

By Edited By: Publish:Tue, 25 Nov 2014 05:49 PM (IST) Updated:Tue, 25 Nov 2014 05:49 PM (IST)
पूर्वाचल के विकास को संघर्ष करेगा न्याय मोर्चा

सोनभद्र : भारतीय सामाजिक न्याय मोर्चा पूर्वाचल के विकास के लिए संघर्ष करेगा। मंगलवार को राब‌र्ट्सगंज स्थित शीतला मंदिर के पास मोर्चा की हुई बैठक में यह निर्णय किया गया। साथ ही आगामी छह दिसंबर को होने वाले अधिवेशन की सफलता के लिए रणनीति बनाई गई।

इस मौके पर मोर्चा के राष्ट्रीय संरक्षक व संयोजक रामकृष्ण पाठक ने कहा कि संस्था आयोग द्वारा पंजीकृत हो गई है। कहा कि जनपद की वनाधिकार अब तक लागू नहीं हो सका। खनन द्वारा करोड़ों की रायल्टी राज्य सरकार के पास जाता है। इसके बावजूद यहां यथोचित विकास नहीं हो पा रहा है। बैठक में पवन कुमार सिंह एडवोकेट, सत्येंद्र तिवारी, अमरेश पटेल, सुषमा कुशवाहा, निर्मला मिश्रा, अर्जुन चौहान, राकेश पाठक, नंदू पटेल, पुष्पराज सिंह, पृथ्वी राज पटेल, दौलती मौर्या, धर्मशीला, गोपी कोल, लल्लन सोनी आदि थे।

chat bot
आपका साथी