गर्मी और बिजली उड़ा रही जनता का 'फ्यूज'

सीतापुर : मानसून के देरी से आने के संकेत के बीच इन दिनों आसमान से धूप की शक्ल में आग बरस

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Jun 2018 11:11 PM (IST) Updated:Thu, 21 Jun 2018 11:11 PM (IST)
गर्मी और बिजली उड़ा रही जनता का 'फ्यूज'
गर्मी और बिजली उड़ा रही जनता का 'फ्यूज'

सीतापुर : मानसून के देरी से आने के संकेत के बीच इन दिनों आसमान से धूप की शक्ल में आग बरस रही है। तेज धूप व गर्मी के सितम से इंसान से लेकर पशु व पक्षी भी बेचैन हो उठे हैं। घर की दहलीज के अंदर महिलाएं व बच्चों को पंखे की हवा से राहत नहीं मिल पा रही है। दिन में धूप व गर्मी से बिलबिला रहे लोगों को रात में भी शुकून की नींद नहीं आ रही है। सुबह आठ बजे से ही लोगों के बदन से पसीना छूटने लगता है।

गुरुवार सुबह आठ बजे ही तापमान 34 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। सूर्यदेव के तेवर तल्ख हो गए। 10 बजे से पूर्व भीषण गर्मी से लोगों के पसीने छूट रहे थे। दोपहर के समय बदन झुलसाने वाली धूप के साथ ही तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका था। सड़कों पर सहालग के दौर में भी सन्नाटे जैसे हालात दिखे। ग्रामीण क्षेत्रों में गर्मी से निजात पाने के लिए बच्चों व युवाओं ने नहर व पोखरों के पानी में मस्ती करते नजर आए। खेतों में ¨सचाई के लिए चल रहे नलकूप के पानी में खुद को भिगोकर धूप व गर्मी से छुटकारा पाने की लोगा ं ने नाकाम कोशिश की। गुरुवार को न्यूनतम 29 व अधिकतम 42 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा, जबकि 14 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं। बिजली आपूर्ति गिरा रही 'बिजली'

सीतापुर : बदन झुलसाती धूप व भीषण गर्मी के बीच दिन तो किसी तरह कट जाता है, लेकिन रात में शहर के लोगों की नींद उड़ रही है। इंसान की नींद में खलल बिजली आपूर्ति डाल रही है। गुरुवार को रात में 12.30 बजे तक लखनऊ कंट्रोल रूम के निर्देश पर हुसैनगंज से बिजली आपूर्ति रोक दी गई। अ‌र्द्धरात्रि के बाद बिजली आपूर्ति बहाल हुई तब जाकर शहर के बा¨शदे बमुश्किल सो सके। गुरुवार सुबह आठ बजे के करीब आधे घंटे के लिए बिजली गुल होने से खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। ऐसे में सुबह दफ्तर जाने के लिए तैयार होने वाले नौकरीपेशा लोग उलझन में रहे। ग्रामीण क्षेत्रों में तो बिजली आपूर्ति का बुरा हाल है। ओवरलोड होने व तार टूटने से रो¨स्टग के वक्त घरों की महिलाओं व बच्चों को परेशानी हो रही है।

chat bot
आपका साथी