शहर के घूरामऊ बंगला में दो पक्षों में विवाद, चली गोली

आठ नामजद व तीन अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Jun 2020 10:41 PM (IST) Updated:Mon, 29 Jun 2020 10:41 PM (IST)
शहर के घूरामऊ बंगला में दो पक्षों में विवाद, चली गोली
शहर के घूरामऊ बंगला में दो पक्षों में विवाद, चली गोली

सीतापुर : रविवार रात 12 बजे के दौरान शहर के घूरामऊ बंगला क्षेत्र में दो पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया। इसमें एक पक्ष की ओर से अवैध असलहे से कई राउंड फायरिग भी हुई है। मौके पर पहुंचे सिविल लाइन पुलिस चौकी इंचार्ज वेद प्रकाश यादव ने बताया कि, मुहल्ले के राजू सिंह और उमेश कश्यप के बीच किसी पुराने मामले को लेकर विवाद हुआ है।

उमेश कश्यप अपने कई साथियों के साथ राजू सिंह के घर के बाहर पहुंच गया और वहीं राजू को बुलाकर मारापीटा। शोरगुल सुनकर घर के बाहर आए राजू के परिवार के लोगों ने घटना का विरोध किया तो उमेश कश्यप व उसके साथियों ने कई राउंड हवाई फायरिग करते हुए मौके से भाग निकले। चौकी इंचार्ज ने बताया कि, राजू सिंह की तहरीर पर आठ नामजद व तीन अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा लिखा गया है। नामजद आरोपितों में उमेश कश्यप, सौरभ पांडेय, सोनू, शिवम कश्यप, राकेश कश्यप, पंकज कश्यप, पुन्नू कश्यप व नीरज कश्यप शामिल हैं। अभी किसी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

chat bot
आपका साथी