स्टार्टर है नहीं, मोटर फुंकने से खराब पड़ा नलकूप

किसान हितों के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। जवाहरपुर

By JagranEdited By: Publish:Thu, 07 Jan 2021 11:17 PM (IST) Updated:Thu, 07 Jan 2021 11:17 PM (IST)
स्टार्टर है नहीं, मोटर फुंकने से खराब पड़ा नलकूप
स्टार्टर है नहीं, मोटर फुंकने से खराब पड़ा नलकूप

सीतापुर : किसान हितों के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। जवाहरपुर ग्राम पंचायत के मजरा जुहरी गांव में किसानों की सुविधा के लिए स्थापित नलकूप संख्या 98 कई माह से खराब है। किसानों की शिकायत पर भी कोई ध्यान नहीं देने वाला। नलकूप में स्टार्टर नहीं लगा है। इससे नलकूप का मोटर अक्सर फुंक जाता है। इस समय किसानों को रबी फसलों की सिचाई के लिए पानी की जरूरत है।

नलकूप बंद है, पाइप बाहर निकली पड़ी हैं। नलकूप चालक मोटर ठीक कराने के लिए काफी समय पहले ले गया था। यह मोटर अभी तक ठीक नहीं हो पाया है। ऐसे में किसान सिचाई समस्या से जूझ रहे हैं। गेहूं, सरसों की सिचाई किसान अधिक किराया देकर डीजल पंपसेट से करा रहे हैं। सिचाई न कराएं तो फसल का नुकसान होगा। ऐसे में किसानों के सामने विवशता है। नलकूप की नाली भी कई जगह क्षतिग्रस्त है। ऐसे में कुछ खेतों तक ही पानी पहुंच पाता है। सैकड़ों किसान नाली न होने व जहां पर नाली है, उसके क्षतिग्रस्त होने से सिचाई से वंचित रह जाते हैं।

चित्र-05एसआइटी03-

स्टार्टर न होने से यह अक्सर खराब रहता है। नाली कई जगह क्षतिग्रस्त है, किसान सिचाई से वंचित रहते हैं।

शिव कुमार

चित्र-05एसआइटी04-

नलकूप कई माह से खराब है। रबी फसल को पानी की जरूरत है, ऐसे में सिचाई की समस्या बनी हुई है।

भोले

चित्र-05एसआइटी05-

जब नलकूप चलता भी है तो कुछ खेतों तक ही पानी पहुंचता है। नाली बन जाए तो किसानों को लाभ मिले।

अरविद

चित्र-05एसआइटी06-

मोटर खराबी का कारण दूर किया जाए तो पानी मिलता रहे। टूटी नालियों की भी मरम्मत विभाग कराए।

सालिक ----------------------

नलकूप की समस्या हमारे संज्ञान में नही है। नया स्टार्टर दिलाएंगे, मोटर ठीक कराकर नलकूप का संचालन सुनिश्चित किया जाएगा।

बीपी सिंह, एई नलकूप विभाग

chat bot
आपका साथी