रुमी ¨सह बनीं एलिया की ब्लॉक प्रमुख

सीतापुर : ब्लॉक प्रमुख के उप चुनाव में एलिया ब्लॉक में रुमी ¨सह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुभा

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 Sep 2018 12:04 AM (IST) Updated:Sun, 16 Sep 2018 12:04 AM (IST)
रुमी ¨सह बनीं एलिया की ब्लॉक प्रमुख
रुमी ¨सह बनीं एलिया की ब्लॉक प्रमुख

सीतापुर : ब्लॉक प्रमुख के उप चुनाव में एलिया ब्लॉक में रुमी ¨सह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुभा ¨सह को 17 मतों से परास्त कर दिया है। रुमी ¨सह को कुल 52 व सुभा को 35 बीडीसी सदस्यों ने वोट किया है। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि एलिया ब्लॉक में कुल 95 बीडीसी के वोट थे, जिसमें 94 सदस्यों ने वो¨टग में हिस्सा लिया है। इस वो¨टग में गोहरइया की बीडीसी सीमा ¨सह ने अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं किया है। इस वो¨टग में 7 मत अवैध घोषित किए गए हैं। वहीं दूसरी तरफ पहला ब्लॉक में प्रमुख पद के लिए एक ही उम्मीदवार रामलाल यादव के होने से निर्वाचन अधिकारी ने उन्हें निर्विरोध प्रमुख घोषित किया है। रामलाल यादव खालगांव-प्रथम से क्षेत्र पंचायत सदस्य भी हैं। एलिया के निर्वाचन अधिकारी डिप्टी कमिश्नर वाणिज्य कर एसआइबी दिनेश कुमार पाल ने बताया कि गुरुवार को प्रमुख पद के लिए उम्मीदवारों के बीच नामांकन प्रक्रिया और उसी दिन पर्चों की जांच हुई थी। इसके बाद शुक्रवार को नाम वापस की प्रक्रिया हुई। इसमें अमरेंद्र ¨सह ने पर्चा वापस लेकर पत्नी रुमी ¨सह को चुनाव मैदान में उतारा था। भाजपा उम्मीदवार रुमी ¨सह के सामने सुभा ¨सह चुनाव मैदान में थीं। इन दोनों के बीच कड़ा मुकाबला रहा। रुमी ¨सह शहादतनगर गांव से और सुभा ¨सह प्रतापपुर से बीडीसी हैं।

नव निर्वाचित प्रमुख रामलाल यादव

रामपाल यादव की आयु 71 वर्ष है। सिधौली के श्री गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज से वर्ष 1961 में हाईस्कूल किया। सिधौली के श्री गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज से वर्ष 1964 में इंटर पास किया। वर्ष 1967 में लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक हैं। वर्ष 1969 में लखनऊ विश्व विद्यालय से राजनीति शास्त्र से परास्नातक हैं।

कानपुर विश्व विद्यालय से समाज शास्त्र से परास्नातक हैं। राजकीय जुगुली प्रशिक्षण महाविद्यालय लखनऊ से एलटी (रचनात्मक) हैं। हजारी लाल महाविद्यालय पहाड़ापुर खालगांव के संस्थापक प्रबंधक हैं। वर्ष 1975 से अब तक साधन सहकारी समिति चुनका में संचालक व अध्यक्ष रहे।

नव निर्वाचित प्रमुख रुमी ¨सह

रुमी ¨सह करीब 32 साल की हैं। शैक्षिक योग्यता स्नातक है। पूर्व पंचवर्षीय में शहादतनगर की प्रधान रही हैं। शहादतनगर वार्ड-10 से बीडीसी हैं।

chat bot
आपका साथी