पैचिग के दो माह बाद ही उखड़ी सड़क

ह्मश्रड्डस्त्र स्त्रद्बह्यह्लह्मश्र4ह्मश्रड्डस्त्र स्त्रद्बह्यह्लह्मश्र4ह्मश्रड्डस्त्र स्त्रद्बह्यह्लह्मश्र4

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 Feb 2020 10:42 PM (IST) Updated:Thu, 20 Feb 2020 06:08 AM (IST)
पैचिग के दो माह बाद ही उखड़ी सड़क
पैचिग के दो माह बाद ही उखड़ी सड़क

महमूदाबाद (सीतापुर) : महमूदाबाद-पैंतेपुर मुख्य मार्ग की दो माह पूर्व पैचिग कराई गई थी। वह पूरी तरह से उखड़ चुकी है। मार्ग पर सिर्फ गिट्टी बिखरी पड़ी है। जिससे राहगीरों को आवागमन में दिक्कतें हो रही हैं। जबकि इस मार्ग पर यातायात अधिक है। महमूदाबाद से पैंतेपुर नगर पंचायत जाने के लिए लोग इसी मार्ग से आवागमन करते हैं। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के गांव मीरानगर को भी यह मार्ग जोड़ता है। इस मार्ग पर प्रतिदिन हजारो लोगों का आवागमन होता है। मार्ग खराब होने से राहगीरों समेत स्कूली बच्चों को भी दिक्कतें हो रही हैं। मोतीपुर चौराहे से ही मार्ग खराब है। मार्ग के चौड़ीकरण व उच्चीकरण की मांग बीते कई वर्षाें से हो रही है। नवंबर 2019 के अंतिम समय में पीडब्ल्यूडी विभाग ने इस मार्ग पर पैचिग का कार्य किया था। जिसके तहत कुछ स्थानों पर गड्ढे भरे गए थे। दो महीने में ही मार्ग पुन: जर्जर हो गया। पैचिग जगह-जगह से टूट चुकी है। अब पूरे मार्ग पर सिर्फ गड्ढे ही गड्ढे दिखाई देते हैं। 14 फरवरी को विधानसभा में क्षेत्रीय विधायक नरेंद्र सिंह वर्मा ने मार्ग को लेकर सवाल किया था। तो शासन की ओर से बताया कि उक्त मार्ग पूर्णतया संतोषजनक स्थिति में है। बीते दिनों मार्ग का मामला विधानसभा में उठाया था। विभाग ने मार्ग संतोषजनक स्थिति में बताया। दुख की बात है जो सड़क बेहद जर्जर है, उसको संतोषजनक कैसे कहा जा सकता है।

नरेंद्र सिंह वर्मा, विधायक

chat bot
आपका साथी