छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा

ठ्ठड्ड1ह्मड्डह्लह्मड्ड ठ्ठड्ड1ह्मड्डह्लह्मड्ड ठ्ठड्ड1ह्मड्डह्लह्मड्ड ठ्ठड्ड1ह्मड्डह्लह्मड्ड

By JagranEdited By: Publish:Thu, 11 Apr 2019 11:22 PM (IST) Updated:Thu, 11 Apr 2019 11:22 PM (IST)
छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा
छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा

सीतापुर : चैत्र नवरात्र के छठे दिन गुरुवार को देवी मंदिरों में विविध अनुष्ठान सुबह से शाम तक जारी रहे। देवी मंदिरों में विशेष श्रृंगार किया गया। गुरुवार को श्रद्धालुओं ने आदि शक्ति के छठे स्वरूप मां कात्यायनी का विधान पूर्वक पूजन किया गया। मंदिरों में विविध धार्मिक अनुष्ठानों का क्रम जारी रहा। शहर के दुर्गा मंदिर, मां फूलमती मंदिर, काली माता मंदिर, पंजाबी धर्मशाला मंदिर, सहगल धर्मशाला मंदिर, ताड़कनाथ मंदिर, संतोषी माता मंदिर, रामलीला मैदान स्थित काली माता मंदिर में श्रद्धालुओं ने पूजन किया। इस दौरान सुबह व शाम आरती की गई। आलम नगर स्थित दुर्गा मंदिर में महिलाओं ने देवी गीत व भजन कीर्तन की धूम रही। माता का भव्य दरबार सजाया गया। फूलों से श्रृंगार किया गया। नैमिषारण्य : मां ललिता देवी शक्तिपीठ में गुरुवार को भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। बड़ी संख्या में भक्तों ने विधि विधान से पूजन कर शीश नवाया। सुबह से शाम तक अनुष्ठान चलते रहे। दुर्गा शप्तशती का सामूहिक पाठ हुआ। लाल बिहारी पुजारी ने माता की आरती की। मंदिर प्रबंधन द्वारा मंदिर का रंग-बिरंगे फूलों से श्रृंगार किया गया। आरती के बाद श्रद्धालुओं को हलुआ और चने का प्रसाद वितरित किया गया। श्रद्धालुओं ने हवन में आहुतियां डाली। वहीं महमूदाबाद के संकटा देवी मंदिर, खैराबाद के गौरी देवी मंदिर, हरगांव के सिलहट देवी मंदिर, बिसवां के दुर्गा मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। बच्चों के अन्न प्रासन व मुंडन संस्कार के दौर चलते रहे।

chat bot
आपका साथी