आवास के नाम पर वसूली को लेकर हंगामा

किसान संगतिन मजदूर की ब्लॉक अध्यक्ष रामबेटी के साथ देवरिया गांव निवासी जनका सुशीला माधुरी रामकली आदि ने ब्लॉक में जागेश्वर व उनके साथियों को घेर लिया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Oct 2020 10:09 PM (IST) Updated:Tue, 20 Oct 2020 10:09 PM (IST)
आवास के नाम पर वसूली को लेकर हंगामा
आवास के नाम पर वसूली को लेकर हंगामा

सीतापुर : किसान संगतिन मजदूर की ब्लॉक अध्यक्ष रामबेटी के साथ देवरिया गांव निवासी जनका, सुशीला, माधुरी, रामकली आदि ने ब्लॉक में जागेश्वर व उनके साथियों को घेर लिया। महिलाओं का आरोप था कि जागेश्वर अपने को भारतीय मजदूर किसान वेलफेयर संगठन का नेता बताता है। पिछले वर्ष जागेश्वर ने आवास दिलाने के नाम पर महिलाओं से वसूली की थी।

आवास मिला नहीं, पैसे भी वापस नहीं किए। इसको लेकर हंगामा होने लगा। रामबेटी ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ब्लॉक पहुंची और दोनों पक्षों को लेकर बीडीओ डॉ. सुशांत सिंह के पास पहुंची। वहां महिलाओं ने बीडीओ को बताया कि जागेश्वर आदि ने आवास के लिए पैसे वसूल लिए हैं। बीडीओ ने कहा किसी ने पैसे लिए हैं तो थाने में शिकायत करें। इस पर महिलाओं ने थाने में तहरीर दी। जागेश्वर ने बताया कि जिनको आवास नहीं मिला, उनसे पांच-पांच सौ रुपये लेकर याचिका दायर की है। अधिवक्ता को फीस दी है। वसूली का आरोप निराधार है। थानाध्यक्ष कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी