प्रकाश पर्व पर निकली प्रभातफेरी

सीतापुर : गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व के तहत सोमवार को गुरुद्वारे से पारंपरिक प्रभातफेर

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Nov 2018 11:20 PM (IST) Updated:Mon, 12 Nov 2018 11:20 PM (IST)
प्रकाश पर्व पर निकली प्रभातफेरी
प्रकाश पर्व पर निकली प्रभातफेरी

सीतापुर : गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व के तहत सोमवार को गुरुद्वारे से पारंपरिक प्रभातफेरी निकाली गयी। श्री गुरु¨सह सभा के धार्मिक सचिव कुलवंत ¨सह ने बताया कि गुरुनानक देव जी का प्रकाश पर्व 23 नवंबर को मनाया जाएगा। इस उपलक्ष्य में 12 से 21 नवंबर तक अनवरत कार्यक्रम होंगे। रोजाना सुबह पांच बजे गुरुद्वारा प्रभातफेरी निकलेगी जो नगर का भ्रमण कर साढ़े सात बजे गुरुद्वारा पहुंचेगी। 18 नवंबर को सुबह दस बजे से बच्चों की धार्मिक प्रतियोगिता गुरुद्वारा हाल में होगी। 21 नवंबर को गुरु ग्रंथ साहिब के अखंड पाठ रखे जाएंगे। जिनका समापन गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व के दिन 23 नवंबर को किया जाएगा। इसी दिन सुबह दस बजे से शाम तीन बजे तक गुरुनानक नगर कालोनी में विशेष धार्मिक समागम होगा। इसमें रागी जत्था भाई साहब ¨सह पटियाला, भाई हर¨वदर ¨सह भ¨ठडा, बीबी अमरजीत खालसा कीर्तन करेंगे और गुरुनानक देव जी के जीवन पर प्रकाश डालेंगे। इसके बाद लंगर का आयोजन होगा।

chat bot
आपका साथी