ईओ आवास के बाहर सफाई कर पौधों का किया रोपण

डीएम के पुराने बंगला मार्ग किनारे गंदगी से पनप रहे थे मछर। स्वयंसेवी लोगों ने सफाई कर रोपे 18 प्रजातियों के फूल वाले पौधे।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 07 Nov 2021 11:06 PM (IST) Updated:Sun, 07 Nov 2021 11:06 PM (IST)
ईओ आवास के बाहर सफाई कर पौधों का किया रोपण
ईओ आवास के बाहर सफाई कर पौधों का किया रोपण

सीतापुर : डीएम के पुराने बंगला मार्ग पर तिकुनिया पार्क के सामने नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी का आवास है, जिसके परिसर में मानस मंदिर भी है। आवास की बाहरी चहारदीवारी व मार्ग किनारे गंदगी होने से मच्छर पनप रहे थे। बेसहारा मवेशी भी इसी गंदगी में भोजन तलाशते थे। लेकिन, अब यहां बदलाव हो चुका है। फूल वाले पौधों का रोपण हुआ है। रविवार को यहां पर कई स्वयंसेवी पौधों का रोपण कर रहे थे। इन्होंने बताया कि वह खुद के पैसे से पौधे खरीद कर लाए हैं। गंदगी साफ कर पौधा रोपण किया है।

सिविल लाइन के आशुतोष शुक्ल के साथ उनके मित्र सचिन गुप्ता, नदीम रिजवी, अनुज गुप्ता के साथ रविवार दोपहर को पौध रोपण कर रहे थे। बताया कि उन्होंने ईओ से अनुमति लेकर पौधा रोपण किया है। ईओ के आवास के गेट के पास दोनों तरफ गंदगी साफ की है। आशुतोष शुक्ल ने बताया कि खुद के पैसे से पौधे खरीदे हैं। इन पौधों में चांदनी, सफेद व लाल गुड़हल, कनैल, शमी, मनोकामिनी, मालती, रातरानी शामिल हैं। केला का पौधा भी है। इस तरह के 18 प्रजाति के पौधों का रोपण किया है। बताया कि ईओ आवास परिसर में मानस मंदिर है, इसलिए यहां कई मुहल्लों से श्रद्धालु आते हैं। पौधे बड़े होंगे तो श्रद्धालुओं को फूल की दिक्कत नहीं होगी।

बालदा कालोनी या इस्माइलपुर पर ध्यान दें स्वयंसेवी : ईओ

नगर पालिका परिषद के ईओ वैभव त्रिपाठी का कहना है कि जब कोई अच्छे कार्य के लिए उनके पास आता है तो वह उसका सहयोग करते हैं। कुछ लोगों ने पौधरोपण के लिए कई दिनों पहले उनसे अनुमति मांगी थी। उन्हें पता भी नहीं चला कि स्वयंसेवियों ने उनके आवास के बाहर पौधों का रोपण किया है। वैसे इन स्वयंसेवियों को चाहिए कि वह मलिन बस्तियों जैसे बालदा कालोनी या इस्माइलपुर में ध्यान दें, वहां इनकी जरूरत है। हमारे आवास परिसर स्थित मंदिर है। इस समय वह खुद गुलाब के पौधों का रोपण करा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी