धान बेचने वाले किसानों को परेशान किया जा रहा

किसान मंच के सदस्य रुकनापुर स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने कहा क्रय केंद्र प्रभारी शिवराम मौजूद नहीं थे। प्राइवेट कर्मी केंद्र का संचालन कर रहा था।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Oct 2020 10:36 PM (IST) Updated:Sat, 24 Oct 2020 10:36 PM (IST)
धान बेचने वाले किसानों को परेशान किया जा रहा
धान बेचने वाले किसानों को परेशान किया जा रहा

सीतापुर : किसान मंच के सदस्य रुकनापुर स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने कहा क्रय केंद्र प्रभारी शिवराम मौजूद नहीं थे। प्राइवेट कर्मी केंद्र का संचालन कर रहा था। मौके पर 12 से अधिक किसान मौजूद थे। यह लोग धान बेचने आए थे।

किसानों ने आरोप लगाया कि एक सप्ताह से धान की तौल कराने के लिए केंद्र पर खड़े हैं। तौल नहीं की जा रही है। बोरा सिलाई के लिए सुतली का पैसा धान बेंचने वाले किसानों से मांगा जा रहा है। कार्यकर्ता एसडीएम से मिलने तहसील पहुंचे। एसडीएम के मौजूद न होने से मुलाकात नहीं हो सकी। किसान मंच के जिला उपाध्यक्ष अंबुज श्रीवास्तव ने कहा पूर्व में एसडीएम से शिकायत की जा चुकी है। फिर भी किसान समस्या की अनदेखी की जा रही है। सुधार न होने पर संगठन धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होगा।

chat bot
आपका साथी