महिला व जिला अस्पताल के प्लांट से नहीं हो रही आक्सीजन आपूर्ति

जिला अस्पताल में एक माह से खराब पड़ा है आक्सीजन प्लांट।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Nov 2021 11:27 PM (IST) Updated:Fri, 26 Nov 2021 11:27 PM (IST)
महिला व जिला अस्पताल के प्लांट से नहीं हो रही आक्सीजन आपूर्ति
महिला व जिला अस्पताल के प्लांट से नहीं हो रही आक्सीजन आपूर्ति

सीतापुर : जिला और महिला अस्पताल के आक्सीजन प्लांट से अब तक प्राणवायु की आपूर्ति नहीं हो सकी है। निर्माण के कुछ दिन बाद ही खराब हुआ जिला अस्पताल का आक्सीजन प्लांट अब तक सही नहीं हो सका। आक्सीजन का इंतजाम कंसंट्रेटर और सिलिडर के भरोसे है। जरूरतमंद मरीजों को सिलिडर से ही आक्सीजन दी जा रही है। महिला अस्पताल का प्लांट भी बंद है। बताया जा रहा है कि अभी पाइपलाइन का काम अधूरा है। यहां भी सिलिडर से ही आक्सीजन की आपूर्ति होती है।

सीएमएस जिला अस्पताल डा. एके अग्रवाल ने बताया कि आक्सीजन प्लांट में दो उपकरण खराब हुए थे, जो कि बदल दिए गए हैं। इंजीनियर प्लांट की जांच कर रहे हैं। एक-दो दिन में आक्सीजन आपूर्ति शुरू हो जाएगी। वैसे अस्पताल में आक्सीजन के पर्याप्त इंतजाम हैं।

एक माह से खराब है जिला अस्पताल का प्लांट :

जिला अस्पताल में बना आक्सीजन प्लांट करीब एक माह से खराब है। बताया जा रहा है कि निर्माण के कुछ दिन बाद ही प्लांट के दो उपकरण खराब हो गए थे। प्लांट से आक्सीजन की आपूर्ति ठप है। आज बनेगा, कल सही हो जाएगा. इन्हीं बातों में एक माह बीत गया। सीएमएस की मानें तो एक-दो दिन में प्लांट से आपूर्ति शुरू हो जाएगी।

पाइपलाइन में अटकी आक्सीजन आपूर्ति :

महिला अस्पताल का आक्सीजन प्लांट तो तैयार है लेकिन, पाइपलाइन का काम पूरा नहीं हो सका है। गुरुवार को अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में भर्ती नवजात को सिलिडर से आक्सीजन दी जा रही थी। आक्सीजन सिलिडर बाराबंकी से मंगाए जाते हैं। प्लांट से आपूर्ति न होने से दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस बारे में महिला अस्पताल की सीएमएस से बात नहीं हो सकी। फोन रिसीव करने वाले व्यक्ति ने कहा कि सीएमएस अभी आपरेशन कर रही हैं।

chat bot
आपका साथी