गाजे बाजे के साथ प्रतिमाओं का विसर्जन

धूमधाम से निकाली गईं शोभायात्राएं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 09 Oct 2019 10:48 PM (IST) Updated:Wed, 09 Oct 2019 10:48 PM (IST)
गाजे बाजे के साथ प्रतिमाओं का विसर्जन
गाजे बाजे के साथ प्रतिमाओं का विसर्जन

सीतापुर : शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के पंडालों में स्थापित मां दुर्गा की मूर्तियों का विसर्जन गाजे बाजे के साथ हुआ। शहर के आंख अस्पताल, आलम नगर, दुर्गापुरवा, होलीनगर, नई बस्ती, विजय लक्ष्मी नगर आदि मुहल्लों में गाजे-बाजे के साथ धूमधाम से विसर्जन यात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं अमीर-गुलाल उड़ाते जयकारे लगाते चल रहे थे। शहर के गोपाल घाट पर मूर्तियों की आरती कर सरायन नदी में विसर्जन किया गया।

खैराबाद : नगर के महेंद्री टोला, कमाल सरांय, काशीराम कालोनी, माखूपुर पंडाल में स्थापित देवी मूर्तियों की विसर्जन यात्रा गाजे बाजे के साथ निकली। ढोल-नगाड़ों के बीच गुलाल उड़ाते श्रद्धालु नैमिषारण्य पहुंचकर गोमती नदी के देवदेवेश्वर घाट पर मूर्तियों को विसर्जित किया गया। विनीत मिश्र, आलोक बाजपेयी, अंकित गुप्ता, मयंक गुप्ता, आशीष मिश्रा, रिकू, राजेश सैनी, मोंटू आदि मौजूद रहे।

सिधौली : कस्बे में कई स्थानों पर सजे पंडालों में मां की मूर्तियों की झांकी सजाकर श्रद्धालुओं ने संयुक्त रूप से शोभा यात्रा निकाली। शोभा यात्रा नगर के मिश्रिख बस स्टॉप, बिसवां चौराहा, तहसील रोड पर भ्रमण कर मनवा मार्ग से भटपुर घाट पहुंची। यहां आरती के साथ पारंपरिक विसर्जन किया गया।

रेउसा, थानगांव क्षेत्र के थानगांव, चंदौली, गंगापुरवा, चकदहा, सदरपुर, गुड़ैचा, सेमरी, बाबकुटी, पर्वतपुर आदि स्थानों से गाजे बाजे के साथ विसर्जन यात्रा निकली। मूर्तियों का चहलारी घाट, चौका घाट पर विसर्जन हुआ। सरैयां राजा साहब में स्थापित मूर्तियों की विसर्जन यात्रा कादीपुर स्थित शारदा नहर पुल के निकट पहुंची, यहां सामूहिक आरती कर मूर्तियां विसर्जित की गई।

महमूदाबाद : नगर में तीन दर्जन स्थानों पर बने पंडालों से विसर्जन यात्रा गाजे बाजे के साथ निकली। यात्रा में शामिल लोग अमीर गुलाल उड़ाते जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। प्रतिमाओं का चंदौली घाट, सुमली घाट, शारदा नहर के घाटों पर विसर्जन किया गया। बिसवां में मूर्तियों का विसर्जन शारदा नहर घाट पर किया गया।

chat bot
आपका साथी