किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बनाया

सीतापुर रेउसा थाना क्षेत्र के एक गांव में दो युवकों ने गन्ने के खेत में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और उसका वीडियो भी बना डाला। पिता की तहरीर पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Aug 2019 11:20 PM (IST) Updated:Sun, 18 Aug 2019 11:20 PM (IST)
किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बनाया
किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बनाया

सीतापुर : रेउसा थाना क्षेत्र के एक गांव में दो युवकों ने गन्ने के खेत में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और उसका वीडियो भी बना डाला। पिता की तहरीर पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

बताते हैं कि किशोरी (13) शनिवार की शाम गांव के बाहर खेतों में शौच के लिए गई थी। इसी बीच करीबी गांव रेउसा थाना क्षेत्र के सेमरा निवासी पप्पू और इकबाल वहां पहुंच गए। दोनों आरोपितों ने किशोरी को दबोच लिया और उठाकर करीब के गन्ने के खेत में ले गए। जहां जान से मारने की धमकी देते हुए दोनों ने किशोरी से दुष्कर्म किया। आरोप है कि इस दौरान दोनों ने अपने घिनौने कृत्य की मोबाइल से वीडियो रिकॉर्डिंग भी की। धमकी दी कि अगर किशोरी अपना मुंह खुलेगी तब उसका अश्लील वीडियो को वायरल कर देंगे। किशोरी को धमकाते हुए दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। दरिदों के चंगुल से छूटकर जब किशोरी अपने घर पहुंची। तब उसने परिवारजनों से आपबीती बताई। घटना के संबंध में पीड़िता के पिता ने पप्पू और इकबाल के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। थाना अध्यक्ष नोवेंद्र सिंह सिरोही ने बताया कि एक मामले में सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है।

chat bot
आपका साथी