मध्य प्रदेश व बिहार तक फैला खेसारी दाल कारोबारियों का नेटवर्क

बहराइच : भारत सरकार की ओर से दशकों पूर्व प्रतिबंधित खेसारी दाल की बड़े पैमाने पर सीमाव

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 Sep 2018 11:56 PM (IST) Updated:Sat, 15 Sep 2018 11:56 PM (IST)
मध्य प्रदेश व बिहार तक फैला खेसारी दाल कारोबारियों का नेटवर्क
मध्य प्रदेश व बिहार तक फैला खेसारी दाल कारोबारियों का नेटवर्क

बहराइच : भारत सरकार की ओर से दशकों पूर्व प्रतिबंधित खेसारी दाल की बड़े पैमाने पर सीमावर्ती जिलों में खपत के खुलासे ने सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी है। बड़े पैमाने पर नेपाल से प्रतिबंधित दाल सीमा पार भारतीय क्षेत्र में आयात हो रहा है। मध्य प्रदेश, बिहार व झांसी में भी करोबारियों का नेटवर्क फैला रहा। मुनाफाखोर इसका प्रयोग अरहर दाल व बेसन में मिलावट के लिए कर रहे हैं। खुलासे पर खाद्य विभाग सतर्क हो गया है। बेसन व दाल से जुड़े कारोबारियों पर नजर रख रहा है।

पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के तराई क्षेत्र में खेसारी की बड़े पैमाने पर खेती होती है। अरहर जैसी दिखने वाली खेसारी सेहत के लिए जानलेवा है, लेकिन गरीबी के चलते अभी भी नेपाली किसान इसकी खेती कर रहे हैं। वर्ष 1960 में लकवा ग्रस्त लोगों पर शोध किया गया था, जिसमें खेसारी दाल से बीमारी फैलने की पुष्टि हुई थी। शोध रिपोर्ट पर सरकार ने खेसारी दाल के आयात व खेती पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया था। शुक्रवार को बहराइच-गोंडा हाइवे के दोनक्का के पास एक कारखाने में बड़े पैमाने पर खेसारी दाल बरामद किया गया है। अधिकांश लोगों को इसकी परख न होने के कारण कारोबारी खुली सीमा के जरिए नेपाल से सस्ते दर पर दाल का कारोबार कर रहे थे। इस खुलासे पर सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुट गई हैं। खाद्य विभाग भी चौकन्ना हो गया है। अब तक जांच में नेपाल के साथ झांसी, बिहार व मध्य प्रदेश से भी प्रतिबंधित दाल लाने की भी बात सामने आयी है। अभिहीत अधिकारी कौशलेंद्र शर्मा ने बताया कि कारोबारियों के तार नेपाल से जुड़े होने के सबूत मिल रहे हैं। इसकी पड़ताल की जा रही है। रडार पर कई और कारोबारी बहराइच : जिले में दाल के कारोबार से जुड़े कारोबारियों की कुंडली खंगाली जा रही है। मुख्य रूप से गैर प्रांत व नेपाल तक दाल का कारोबार करने वाले कारोबारी के गोदाम खाद्य विभाग के निशाने पर हैं। इन गोदामों पर एक साथ पुलिस सुरक्षा के साथ छापामारी की कार्रवाई शुरू की जाएगी। एसएसबी ने भी पकड़ी थी 20 ¨क्वटल दाल बहराइच: भारत-नेपाल सीमा पार करते समय चार दिन पूर्व एसएसबी ने प्रतिबंधित खेसारी दाल बरामद किया है। इसकी कुल मात्रा 20 ¨क्वटल बतायी जा रही है। बरामद दाल को कस्टम के हवाले कर दिया गया है। कस्टम का कहना है कि जांच हो रही है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी