धारदार हथियार से पत्नी को काट डाला

पति-पत्नी में आए दिन होता रहता था विवाद। खेत से लौटे पति ने विवाद होने पर पत्‍‌नी पर हमला बोल दिया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Jul 2020 10:30 PM (IST) Updated:Tue, 07 Jul 2020 10:30 PM (IST)
धारदार हथियार से पत्नी को काट डाला
धारदार हथियार से पत्नी को काट डाला

सीतापुर : थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी। बरुआ निवासी रामरानी उर्फ राम जानकी मंगलवार की दोपहर घर में खाना बना रही थी। जबकि पति रामधार खेत में धान की रोपाई कराने गए थे। रामधार के पुत्र सर्वजीत, बलजीत व दीपू भी धान की रोपाई कर रहे थे। दोपहर एक बजे रामधार अकेले खाना खाने के लिए घर आया। यहां रामरानी खाना तैयार कर रही थी तभी रामरानी व रामधार के बीच कुछ कहासुनी हो गई। इसके बाद रामधार ने धारदार हथियार से रामरानी पर ताबड़तोड़ प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया और फरार हो गया। पीछे से बच्चे जब खेत से घर आए तो घर का मंजर देखकर अवाक रह गए। बच्चों के शोर मचाने पर ग्रामीण एकत्र हो गए। सूचना पर हरगांव, इमलिया सुल्तानपुर व महोली की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। सीओ महेंद्र प्रताप ने भी मौके पर जांच की। ग्रामीणों के अनुसार पति-पत्नी के बीच आए दिन मारपीट होती थी। इसी को लेकर घटना हुई। थानाध्यक्ष कुलदीप तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आरोपित को पड़ोसी गांव सैदापुर जिला लखीमपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है।

आरोपित पहले भी जा चुका है जेल

हत्यारोपित रामधार पंद्रह वर्ष पूर्व भी हत्या के मामले में जेल जा चुका है। उसने मीरपुर निवासी एक अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्ति की हत्या कर दी थी।

आरोपित ने धारदार हथियार से पत्नी की हत्या की है। आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

डॉ. राजीव दीक्षित, एएसपी

chat bot
आपका साथी