..मास्क भी लगाया करिए!

द्धश्रह्यश्चद्बह्लड्डद्य ष्द्धड्डद्मद्बठ्ठद्दद्धश्रह्यश्चद्बह्लड्डद्य ष्द्धड्डद्मद्बठ्ठद्दद्धश्रह्यश्चद्बह्लड्डद्य ष्द्धड्डद्मद्बठ्ठद्द

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Jan 2020 11:23 PM (IST) Updated:Sat, 18 Jan 2020 06:08 AM (IST)
..मास्क भी लगाया करिए!
..मास्क भी लगाया करिए!

सीतापुर : जिला महिला अस्पताल में पड़ताल करने पहुंची कायाकल्प अवार्ड योजना की राज्य स्तरीय जांच टीम के डॉ. अमित व आश मोहम्मद को इंजेक्शन कक्ष में पॉलीथिन रखी मिली। मेज पर सामान भी बिखरा हुआ था। प्रभारी ने मॉस्क भी नहीं लगाया था। जांच टीम ने पूछा कि, मॉस्क क्यों नही लगाया। मॉस्क लगा लिया करिए। मेज पर बिखरे सामान का सही से रखने के बारे में भी समझाया। अलमारी के ऊपर सूचना पट्ट लगाने को कहा। जिस पर अलमारी में रखे सूचना लिखी हो। जांच टीम ने इंजेक्शन कक्ष के बाद वार्ड का निरीक्षण भी किया। स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। अस्पताल में सफाई व्यवस्था का हाल भी जाना। सीएमएस सुषमा कर्णवाल का कहना है कि, अवार्ड योजना की टीम ने पड़ताल की है।

अस्पताल में टीम, हो रही थी सफाई

महिला अस्पताल में सुविधाओं का हाल ये है कि, कायाकल्प अवार्ड योजना की जांच टीम जब अस्पताल में पड़ताल करने पहुंची तब सफाई शुरू कराई गई। एक तरफ टीम पड़ताल कर रही थी, दूसरी ओर सफाईकर्मी झाडू लगा रहे थे।

chat bot
आपका साथी