लक्ष्मण व मेघनाद के बीच हुआ भयंकर युद्ध

सीतापुर पिसावां में मड़ैया बाबा स्थान पर चल रही रामलीला में कलाकारों ने लक्ष्मण व मेघनाद युद्ध का मंचन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 04:49 PM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 10:41 PM (IST)
लक्ष्मण व मेघनाद के बीच हुआ भयंकर युद्ध
लक्ष्मण व मेघनाद के बीच हुआ भयंकर युद्ध

सीतापुर : पिसावां में मड़ैया बाबा स्थान पर चल रही रामलीला में कलाकारों ने लक्ष्मण व मेघनाद युद्ध का मंचन किया गया।

रामलीला में रविवार को भगवान श्रीराम की वानर सेना लंका पहुंची और युद्ध की तैयारी में जुट गई। दक्षिण दिशा में भगवान श्रीराम , पवन, अंगद, जामवंत ने पहुंच कर लंका के दरवाजे को तोड़ दिया। इसके बाद रावण की सेना से युद्ध में राम की वानर सेना जीतने लगी। इससे क्रोधित होकर रावण ने मेघनाद को युद्ध के लिए भेजा। मेघनाद तथा लक्ष्मण में भयंकर युद्ध हुआ। मेघनाद का शक्तिबाण लगने से लक्ष्मण मूर्छित हो गए। यह सूचना रामादल में पहुंची तो खलबली मच गई। लक्ष्मण को ठीक करने के लिए विभीषण के जरिए लंका से सुसेन वैद्य को बुलाया गया। वैद्य की मदद से संजीवनी बूटी का पता चला। तो हनुमान जी संजीवनी बूटी को पर्वत समेत उठा लाए। दवा का असर होते ही लक्ष्मण जी को होश आ गया। इसके पश्चात पुन: युद्ध हुआ। उन्होंने मेघनाद का वध कर दिया। कथा के अन्य अध्याय का मंचन आज होगा।

chat bot
आपका साथी