बदली सोच, बदल गया आधी आबादी का नजरिया

-घूंघट की ओट से वोट में बदली महिलाओं की जागरूकता -सरकार निर्माण में महिलाएं निभा रही बड़ी भूमिका संसू सीतापुर लोकतंत्र के महापर्व में आधी आबादी की भागीदारी भी अहम हो गई है। दहलीज लांघकर मतदान को लेकर महिलाओं की जागरूकता बढ़ गई। जागरूकता के साथ ही आधी आबादी का मतदान प्रतिशत भी बढ़ गया है। बीते लोकसभा व विधानसभा चुनावों में महिलाओं ने अहम भूमिका निभाई है। आगामी चुनाव में ताल ठोक रहे उम्मीदवारों को आधी आबादी को अनदेखा करना भारी पड़ सकता है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Mar 2019 11:26 PM (IST) Updated:Sat, 23 Mar 2019 11:26 PM (IST)
बदली सोच, बदल गया आधी आबादी का नजरिया
बदली सोच, बदल गया आधी आबादी का नजरिया

सीतापुर: लोकतंत्र के महापर्व में आधी आबादी की भागीदारी भी अहम हो गई है। दहलीज लांघकर मतदान को लेकर महिलाओं की जागरूकता बढ़ गई। जागरूकता के साथ ही आधी आबादी का मतदान प्रतिशत भी बढ़ गया है। बीते लोकसभा व विधानसभा चुनावों में महिलाओं ने अहम भूमिका निभाई है। आगामी चुनाव में ताल ठोक रहे उम्मीदवारों को आधी आबादी को अनदेखा करना भारी पड़ सकता है।

पुरूषों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही महिलाएं देश की सरकार चुनने में बड़ी भूमिका निभा रही हैं। दहलीज लांघकर देश के निर्माण में निर्णायक साबित हो रही है। जिले की आधी आबादी के बदले नजरिए का अंदाजा लोकसभा चुनाव 2014 व विधानसभा 2017 में महिलाओं के मतदान प्रतिशत से लगाया जा सकता है। लोकसभा चुनाव में 62.79 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान में भाग लिया था। तीन साल बाद हुए विधानसभा 2017 चुनाव में आधी आबादी का मतदान प्रतिशत 68.12 हो गया। तीन साल में छह प्रतिशत बढोत्तरी हो गई। मतदान को लेकर बदली सोच लोकसभा चुनाव में भी दिखाई देगी। आधी आबादी का वोट निर्णायक साबित होगा।

लोकसभा 2014 विधानसभावार मतदान: लोकसभा चुनाव 2014 में महिलाओं का मतदान प्रतिशत 62.79 रहा था। महमूदाबाद विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 69 प्रतिशत महिलाओं ने वोट किया। विधानसभा महोली में 64.47, हरगांव में 65.3, सीतापुर में 53.82, विधानसभा लहरपुर में महिलाओं का मतदान प्रतिशत 62.19 रहा था। इसी तरह विधानसभा बिसवां में 64.84, सेवता में 65.2, सिधौली में 64.42 व विधानसभा मिश्रिख में 58.72 प्रतित महिलाओं ने वोट डाले थे।

विधानसभा 2017 में आधी आबादी का मतदान प्रतिशत: बीते विधानसभा चुनाव में आबादी ने 68.12 प्रतिशत मतदान कर अपने बदले नजरिए को जाहिर किया। सिधौली, महमूदाबाद, सेवता व बिसवां विधानसभाओं में आधी आबादी का मतदान 70 प्रतिशत के पार पहुंचा। बिसवां में 71.12, सेवता व महमूदाबाद में 73 प्रतिशत व सिधौली में 70.76 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया। इसी तरह मिश्रिख में 63.33, महोली में 68.10, सीतापुर में 60.55,हरगांव में 69.76, लहरपुर 66.36 महिलाओं ने प्रदेश की सरकार चुनने में बड़ी भूमिका निभाई।

chat bot
आपका साथी