2.90 करोड़ से होंगे विकास कार्य

सीतापुर : नगर पालिका सभागार में शनिवार को पालिका अध्यक्ष जासमीर अंसारी की अध्यक्षता में बोड

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 Sep 2018 11:50 PM (IST) Updated:Sat, 15 Sep 2018 11:50 PM (IST)
2.90 करोड़ से होंगे विकास कार्य
2.90 करोड़ से होंगे विकास कार्य

सीतापुर : नगर पालिका सभागार में शनिवार को पालिका अध्यक्ष जासमीर अंसारी की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक हुई। जिसमें विभिन्न विकास कार्यों के प्रस्ताव पारित हुए। जिसमें पाटनदीन चौराहे से छावनी पुलिस तक 120 लाख की लागत से सीसी रोड व नाली निर्माण, बिसवां तिराहे से शहर बाजार तक सड़क के दोनों तरफ 55 लाख की लागत से इंटरला¨कग पटरी का निर्माण, 115 लाख की लागत से मेनरोड मीर टोला से मस्जिदिया पुल तक नाले के निर्माण सहित पं. दीन दयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के तहत कुल 290 लाख के विकास कार्य सर्वसम्मति से पारित हुए। इसके अलावा नगर को साफ सुथरा रखने के लिए आउटसोर्सिंग के जरिए सफाई कर्मचारियों को रखने का प्रस्ताव भी स्वीकृत किया गया। बैठक में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शौचालयों के निर्माण की प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही प्रकाश व्यवस्था के लिए आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश पालिकाध्यक्ष की ओर से अधिशासी अधिकारी अहिबरनलाल को दिए गए। बैठक का संचालन जेई आफताब ने किया। बैठक में वरिष्ठ लिपिक नीरज गौड़ के अलावा नीलू शुक्ला, अब्दुल मतीन, दिलीप जोशी व वसीम सहित समस्त सभासद मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी