रोशनी से नहाया, धूमधड़ाका से मुस्कराया शहर

शहर से लेकर गांवों तक कार्यक्रमों की धूम

By JagranEdited By: Publish:Tue, 29 Oct 2019 10:17 PM (IST) Updated:Tue, 29 Oct 2019 10:17 PM (IST)
रोशनी से नहाया, धूमधड़ाका से मुस्कराया शहर
रोशनी से नहाया, धूमधड़ाका से मुस्कराया शहर

सीतापुर : अंधकार पर प्रकाश की जीत का पर्व दिवाली पर्व जिले भर में धूमधाम से मनाया गया। दिवाली को लेकर उत्साह सुबह से ही देखने को मिला। शाम होते ही शहर व गांव रोशनी से जगमगा उठे। बिजली की झालरों एवं दीयों से सजे घरों में विधि-विधान से लक्ष्मी पूजन किया गया। इसके बाद आतिशबाजी के साथ दिवाली का जश्न शुरू हुआ। जो देर रात तक जारी रहा। हालांकि आतिशबाजी के निर्देश केवल दो घंटे ही निश्चित किए गए थे। पुलिस व अग्निशमन विभाग पूरी रात सुरक्षा को लेकर मुस्तैद रहे।

शहर से लेकर गांवों तक दिवाली परंपरागत रूप से मनाई गई। शाम को शुभ मुहूर्त में लक्ष्मी-गणेश का विधि-विधान से पूजन कर सुख समृद्धि की कामना की। मंदिरों में भी दीपदान किया गया। शहर के जीआइसी मैदान पर आतिशबाजी की दुकानें सजीं।

सरैयां : पहला के सरैयां राजा साहब में अस्पताल रोड स्थित हनुमान मंदिर में दिवाली के उपलक्ष्य में दीपदान किया गया। 1551 मिट्टी के दीपक सजाए गए। भगवान राम व बजरंग बली की आरती की गई। श्रद्धालुओं ने भी दीपदान किया। रायपुर का पुरवा में बाल कलाकारों ने नाटकों का मंचन किया।

लहरपुर : पक्का तालाब पर दीप महोत्सव समिति द्वारा कार्यक्रम किया गया। तालाब पर हजारों हजारों दीप जलाए गए। चक्रतीर्थ पर किया दीपोत्सव

संसू, नैमिषारण्य : दिवाली पर यहां चक्र तीर्थ पर दीपोत्सव हुआ। चक्र तीर्थ को दीपकों से सजाया गया। अष्ट कोणीय आरती की गई। ललिता देवी मंदिर, बालाजी मंदिर, कालीपीठ, सत्यनारायण मंदिर, व्यासगद्दी, सूतगद्दी, महामृत्युंजय आदि मंदिरों को सजाया गया। हिदू युवा वाहिनी द्वारा मंदिरों पर सजावट कराई गई। चक्र तीर्थ पर 1501 दीप सजाए गए। दीपोत्सव का शुभारंभ 84 कोसीय परिक्रमा समिति के अध्यक्ष व पहला महंत भरत ने किया। पुजारी राजनारायण पांडेय के सानिध्य में हुई अष्ट कोणीय आरती हुई। हिदू युवा वाहिनी के सदस्य उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी