UP BJP Candidate List: बीजेपी ने जारी की पहली लिस्ट, सीतापुर-धौरहरा-मिश्रिख और मोहनलालगंज से उतरे पुराने चेहरे

UP BJP Candidate List भाजपा ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की। भाजपा मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पार्टी नेता ने 29 फरवरी को हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बारे में जानकारी दी। केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में भाजपा ने उम्मीदवारों के नामों पर मंथन किया था। यूपी में भी बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों का एलान कर दिया है।

By Jagran NewsEdited By: Swati Singh Publish:Sat, 02 Mar 2024 07:42 PM (IST) Updated:Sat, 02 Mar 2024 07:42 PM (IST)
UP BJP Candidate List: बीजेपी ने जारी की पहली लिस्ट, सीतापुर-धौरहरा-मिश्रिख और मोहनलालगंज से उतरे पुराने चेहरे
भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

HighLights

  • लोकसभा चुनावों के लिए भाजपा ने यूपी में की उम्मीदवारों के नाम की घोषणा
  • यूपी की 80 सीटों में से 51 पर उम्मीदवारों का एलान
  • वाराणासी से पीएम मोदी लड़ेंगे चुनाव
  • बीजेपी ने दिग्गजों पर फिर जताया भरोसा

जागरण संवाददाता, सीतापुर। लोकसभा चुनावों को लेकर चुनावी बिगुल बज चुका है। भारतीय जनता पार्टी ने 195 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। भाजपा ने उत्तर प्रदेश के 51 उम्मीदवारों का एलान किया गया है। यूपी ने पार्टी ने एक बार फिर से दिग्गज चेहरों पर भरोसा जताते हुए चुनावी मैदान में उतारा है।

भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। इसमें सीतापुर, मिश्रिख, मोहनलालगंज और धौरहरा से पुराने चेहरों पर ही भरोसा जताया गया है।

खास है ये दिग्गज चेहरे

सीतापुर से राजेश वर्मा, धौरहरा से रेखा वर्मा और मोहनलालगंज से कौशल किशोर बतौर भाजपा प्रत्याशी तीसरी बार और मिश्रिख से अशोक रावत दूसरी बार चुनाव मैदान में होंगे। राजेश वर्मा इससे पहले 1999 और 2004 में सीतापुर से बसपा से भी सांसद रह चुके हैं।

2014 और 2019 में भी दिखा भर चुके है चुनावी दंभ

राजेश वर्मा व रेखा वर्मा ने वर्ष 2014 में पहली बार भाजपा के टिकट पर सांसद चुने गए थे। इसके बाद 2019 में भी सीतापुर और धौरहरा से इन्हीं को जनता ने लोकसभा भेजा। अशोक रावत वर्ष 2004 और 2009 में बसपा से मिश्रिख का नेतृत्व कर चुके हैं। वह 2019 में पहली बार भाजपा से सांसद चुने गए हैं।

यह भी पढ़ें: 

Lok Sabha Elections 2024: PM मोदी वाराणसी से लड़ेंगे चुनाव, भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

Lok Sabha Elections 2024: भाजपा ने यूपी में की उम्मीदवारों के नाम की घोषणा, जानिए कौन कहां से लड़ रहे चुनाव

chat bot
आपका साथी