बिजली दे रही झटका, गर्मी मार रही करंट

सीतापुर केस 1- साहब हमारे घर पिछले दो दिन से बिजली नहीं आई है। भवानीपुर उपकेंद्र म

By JagranEdited By: Publish:Mon, 16 May 2022 10:07 PM (IST) Updated:Mon, 16 May 2022 10:07 PM (IST)
बिजली दे रही झटका, गर्मी मार रही करंट
बिजली दे रही झटका, गर्मी मार रही करंट

सीतापुर:

केस 1- साहब हमारे घर पिछले दो दिन से बिजली नहीं आई है। भवानीपुर उपकेंद्र में सोमवार को करीब 11:30 बजे कृष्णानगर की बीनू पांडेय तीन किलोमीटर पैदल चलकर शिकायत करने पहुंची थीं।

केस 2- धर्मेंद्र कुमार, श्रीकेशन शास्त्री नगर से अपनी शिकायत करने उपकेंद्र पहुंचे थे। उनका कहना था कि रात्रि तीन बजे से बिजली नहीं आई है। आखिर कब तक सुधार होगा। केस 3- रीतेश वर्मा, सिद्धजी मिश्रा राधिकापुरी से पहुंचे। उनका कहना था कि रात से जंफर उड़ा हुआ है। अभी तक सुधारने कोई नहीं पहुंचा है। भवानीपुर उपकेंद्र पर उपभोक्ताओं का दर्द कुछ ऐसे ही देखने को मिलता है। जहां महज आधे घंटे में शिकायतकर्ताओं की भीड़ लग गई। जेई आरएन राठौर कहीं फाल्ट सही कराने गए थे। इसलिए उपभोक्ता अपनी नाराजगी मौजूद कर्मचारियों पर जाहिर कर रहे थे। इस बीच जेई भी उपकेंद्र में आ गए। अब उपभोक्ताओं ने आक्रोश जताते हुए अपनी बात कही। जेई ने भी सुधार का आश्वासन दिया।

गुरुवार को आंधी पानी के बाद यह समस्या कुछ ज्यादा ही बढ़ गई है। सबसे ज्यादा दिक्कत भवानीपुर उपकेंद्र क्षेत्र में हो रही है। कई घंटे तक बिजली कटौती होती है। बार-बार कटौती के कारण लोग बेहाल हो उठे हैं। रविवार को दिनभर में कई बार कटौती हुई। रात में भी ट्रिपिग जारी रही। सोमवार को भी यही हाल रहा। उपभोक्ताओं को दिन में कई बार कटौती का सामना करना पड़ा।

जेई राठौर का कहना था गुरुवार को आई आंधी के बाद पूरी व्यवस्था गड़बड़ हो गई। मौसम गर्म है। लाइनमैन नींद पूरी नहीं कर पा रहे हैं। लक्ष्मणपुर में फाल्ट सही करने के दौरान बिजलीकर्मी प्रमोद झ़ुलस गया। उसके उपचार को लेकर परेशान हूं। वर्जन

खंभे आ चुके हैं। जरूरी स्थानों पर लग भी रहे हैं। फाल्ट दूर करने के लिए शटडाउन लेना पड़ता है। फाल्ट सही होते ही आपूर्ति शुरू कर दी जाती है।

आरएन राठौर, जेई

भवानीपुर उपकेंद्र

chat bot
आपका साथी