मास्क न लगाने पर 1689 से वसूला जुर्माना

इन लोगों से 2.43 लाख 650 रुपये जुर्माना वसूल किया गया

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Jul 2020 11:15 PM (IST) Updated:Fri, 24 Jul 2020 11:15 PM (IST)
मास्क न लगाने पर 1689 से वसूला जुर्माना
मास्क न लगाने पर 1689 से वसूला जुर्माना

सीतापुर : कोविड बचाव को लेकर शुक्रवार को पुलिस ने जिले भर में अभियान चलाया। इसमें मास्क न धारण करने वाले 1689 लोगों का पुलिस ने चालान किया है। इन लोगों से 2.43 लाख 650 रुपये जुर्माना वसूल किया है। यही नहीं, यातायात नियम के उल्लंघन मामले में भी पुलिस ने 126 वाहन सवारों का चालान किया है और आठ वाहन सीज भी किए हैं। वहीं, विभिन्न धाराओं में 67 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। एसपी आरपी सिंह ने बताया, लंबित विवेचनाओं के निस्तारण को चलाए जा रहे अभियान के क्रम में शुक्रवार को और 25 विवेचनाओं का निस्तारण हुआ है। कार्रवाई के तहत 45 लीटर अवैध शराब के साथ पांच लोगों को पकड़ा गया है। एनडीपीएस एक्ट के तहत शहर कोतवाली पुलिस ने मिरदही टोला के शहनवाज के कब्जे से 210 ग्राम स्मैक बरामद की है। वहीं तंबौर थाना पुलिस ने ड्योढ़ीडीह गांव के गोविद व औरी शाहपुर के राजकुमार को 10-10 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा है। तंबौर थाना पुलिस ने चंदीभानपुर के वांछित मो. अम्मार को उसके घर से दबोचा है। सिधौली पुलिस ने वांछित भंडिया निवासी महेश को गिरफ्तार कर लिया है।

chat bot
आपका साथी