संपत्ति के लिए महिला की गोली मारकर हत्या

सीतापुर : थाना क्षेत्र में संपत्ति हथियाने के उद्देश्य से घर में सो रही महिला की गोली मारकर हत्या कर

By Edited By: Publish:Thu, 08 Dec 2016 09:55 PM (IST) Updated:Thu, 08 Dec 2016 09:55 PM (IST)
संपत्ति के लिए महिला की गोली मारकर हत्या

सीतापुर : थाना क्षेत्र में संपत्ति हथियाने के उद्देश्य से घर में सो रही महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने उसके पति को भी गोली मारी, जिसे गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हत्याकांड की जानकारी पर एसपी, एएसपी ने तमाम आला अधिकारियों के साथ घटनास्थल का जायजा लिया। महिला के पति ने अपने बहनोई, उसके भाई व एक अज्ञात के विरुद्ध संपत्ति के लालच में हत्या किए जाने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।

हरगांव के ग्राम राजेपुर निवासी मुन्ना उर्फ नमस्ते (58) पुत्र इंद्र नारायण तिवारी बुधवार की रात अपनी पत्नी कुसुमा देवी (55) के साथ छप्पर के नीचे सो रहा था। रात तकरीबन एक बजे तीन हमलावरों ने धावा बोल दिया और महिला की कनपटी पर गोली मारकर हत्या कर दी। इस दौरान मुन्ना के भी गोली मार कर हमलावर मौके से फरार हो गए। गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने मुन्ना को गंभीर अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इसी बीच एसपी सौमित्र यादव, एएसपी उत्तरी डॉ. ओपी ¨सह, सीओ उमाशंकर ¨सह ने हरगांव पुलिस के साथ घटनास्थल का जायजा लिया और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। मुन्ना की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर में बताया गया है कि संपत्ति हथियाने के उद्देश्य से बहनोई शिवनाथ पुत्र संतराम, उसके भाई सुशील व एक अज्ञात व्यक्ति ने घटना को अंजाम दिया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी सुशील को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। एसपी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है। प्रथम दृष्ट्या मामला संपत्ति विवाद का सामने आया है। जल्द ही घटना के रहस्यों का पर्दाफाश किया जाएगा।

17 बीघा जमीन पर थी नजर

मुन्ना उर्फ नमस्ते नि:संतान है और मृतका उसकी तीसरी पत्नी थी। उसके पास करीब 17 बीघा जमीन है। इस जमीन पर मुन्ना का बहनोई शिवनाथ व उसका भाई सुशील नजरे गड़ाए हुए थे। ऐसे में माना जा रहा है कि इसी के चलते हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है।

chat bot
आपका साथी