अफसर जाएंगे गांव, किसानों को बंधाएंगे ढांढस

सीतापुर : बेमौसम बारिश से फसलों के व्यापक नुकसान के बाद राज्य सरकार किसानों के साथ हर मामले में खड़ी

By Edited By: Publish:Fri, 17 Apr 2015 11:58 PM (IST) Updated:Fri, 17 Apr 2015 11:58 PM (IST)
अफसर जाएंगे गांव, किसानों को बंधाएंगे ढांढस

सीतापुर : बेमौसम बारिश से फसलों के व्यापक नुकसान के बाद राज्य सरकार किसानों के साथ हर मामले में खड़ी नजर आ रही है। सरकार के कैबिनेट मंत्री शिवपाल ¨सह यादव ने शुक्रवार को एनआइसी में वीडियो कांफ्रें¨सग के दौरान जिले के प्रशासनिक अधिकारियों को गांव जाकर किसानों को ढांढस बंधाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि किसानों के मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी, किसानों से जुड़े किसी भी मामले की शिकायत मिलने पर संबंधित अफसर के विरुद्ध सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने दैवीय आपदा से पीड़ित हर किसान को कैंप लगाकर राहत देने के निर्देश दिए हैं।

बेमौसम बारिश से प्रभावित फसलों और पीड़ित किसानों को राहत आदि ¨बदुओं को लेकर राज्य एनआइसी के माध्यम से आयोजित वीडियो कांफ्रें¨सग में कैबिनेट मंत्री के साथ राजस्व परिषद के अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता, प्रमुख सचिव राजस्व सुरेश चंद्रा और राहत आयुक्त लीना जौहरी आदि उच्चाधिकारी मौजूद थे। कैबिनेट मंत्री के साथ इन उच्चाधिकारियों ने जिलाधिकारी लाल बिहारी से जनपद में बेमौसम बारिश से हुए नुकसान की जानकारी ली, इसके बाद उन्हें व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को गांव-गांव जाकर किसानों को ढांढस बंधाने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि अधिकारी किसानों को बताएं कि सरकार उनके साथ है। उनकी हर संभव मदद की जाएगी। वह कतई विचलित न हो, उनकी हर समस्या के प्रति सरकार सजग है। कोई भी पीड़ित किसान ऐसा कदम न उठाएं जिससे उनके परिवार का मनोबल कमजोर हो। वहीं जिलाधिकारी ने कैबिनेट मंत्री व शासन के अधिकारियों को अवगत कराया कि जनपद में 23 लाख 59 हजार बीघा से अधिक कृषि भूमि की गेहूं, चना, मटर, मसूर, लाही/सरसों, आलू व अन्य रबी फसलें व्यापक रूप से प्रभावित हुई है। जिनका सर्वे करा लिया गया है। सर्वे रिपोर्ट भेजकर किसानों को राहत देने के लिए 2.58 अरब रुपये की मांग की गई है। उन्होंने कैबिनेट मंत्री को विश्वास दिया कि शासन से आर्थिक सहायता मिलते ही किसानों को कैंप लगाकर आर्थिक मदद मुहैया कराई जाएगी।

chat bot
आपका साथी