सोने के साथ चचेरे भाई-बहन नेपाल में गिरफ्तार

नेपाल पुलिस ने गुरुवार की देर रात आधा किलो सोने के साथ भारतीय युवक व युवती को गिरफ्तार किया है। युवक सर्राफ है और चचेरी बहन के साथ नेपाल से सोना खरीदकर ला रहा था। बरामद सोने की कीमत भारतीय बाजार में करीब 25.57 लाख रुपये है। दोनों के पास नेपाली मुद्रा भी मिली है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 02 Oct 2020 09:52 PM (IST) Updated:Fri, 02 Oct 2020 09:52 PM (IST)
सोने के साथ चचेरे भाई-बहन नेपाल में गिरफ्तार
सोने के साथ चचेरे भाई-बहन नेपाल में गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर : नेपाल पुलिस ने गुरुवार की देर रात आधा किलो सोने के साथ भारतीय युवक व युवती को गिरफ्तार किया है। युवक सर्राफ है और चचेरी बहन के साथ नेपाल से सोना खरीदकर ला रहा था। बरामद सोने की कीमत भारतीय बाजार में करीब 25.57 लाख रुपये है। दोनों के पास नेपाली मुद्रा भी मिली है।

भारत के कपिलवस्तु कोतवाली क्षेत्र के अलीगढ़वा बाजार का पवन गुप्ता सर्राफ है। वह अपनी चचेरी बहन महिमा के साथ नेपाल के कपिलवस्तु जिला स्थित तौलिहवा के सर्राफ से सोना खरीदकर ला रहा था। सूचना पर नेपाल पुलिस ने पीछा किया और रात करीब दस बजे भारतीय सीमा से दो किमी पहले नेपाल के मायादेवी गांव के बनकसिया के पास रोक लिया। तलाशी में युवती के पिट्ठू बैग से 24 कैरेट सोने की 50-50 ग्राम की दस छड़ें, 18 कैरेट सोने की करीब 17 ग्राम की चेन और तीन ग्राम की अंगूठी मिली। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि बार्डर पर उसकी ज्वेलरी की दुकान है। उसने नेपाल में राजनीतिक धौंस जमाने की भी कोशिश की। अलीगढ़वा बाजार के कई लोगों ने युवक को छुड़ाने के लिए पैरवी की लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। एसपी कपिल वस्तु नेपाल नवराज अधिकारी ने बताया कि नेपाल से सोना तस्करी की सूचनाएं मिल रही थी। पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। पकड़े गए आरोपित पवन से कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं। नेटवर्क की खोज की जा रही है।

chat bot
आपका साथी