आम जन को योजनाओं का लाभ दिलाएं कार्यकर्ता

भाजपा के प्रदेश सह संगठन महामंत्री भवानी सिंह व क्षेत्रीय अध्यक्ष डा. धर्मेन्द्र सिंह ने पदाधिकारियों के साथ बैठक की इस दौरान उन्होंने मंडल अध्यक्षों से परिचय के दौरान उनके कार्यों के बारे में भी जानकारी ली।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Jan 2021 10:57 PM (IST) Updated:Sat, 23 Jan 2021 10:57 PM (IST)
आम जन को योजनाओं का लाभ दिलाएं कार्यकर्ता
आम जन को योजनाओं का लाभ दिलाएं कार्यकर्ता

सिद्धार्थनगर: भाजपा के प्रदेश सह संगठन महामंत्री भवानी सिंह व क्षेत्रीय अध्यक्ष डा. धर्मेन्द्र सिंह ने पदाधिकारियों के साथ बैठक की, इस दौरान उन्होंने मंडल अध्यक्षों से परिचय के दौरान उनके कार्यों के बारे में भी जानकारी ली। सह संगठन महामंत्री ने कहा कि पंचायत चुनाव को लेकर सभी को अभी से पूरी तैयारी करनी होगी ताकि पंचायत चुनाव में भी भाजपा का परचम लहराया जा सके। इसके लिए सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को आम जन को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना होगा।

सदर ब्लॉक सभागार में आयोजित बैठक के दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष डा. धर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि हम सभी की जिम्मेदारी है कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में सभी को पूरी जानकारी दे। जिससे कि सभी को योजनाओं का लाभ मिल सके। जिलाध्यक्ष गोविन्द माधव ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए भविष्य में किए जाने वाले कार्य के बारे में जानकारी दी। इस दौरान सदर विधायक श्यामधनी राही, पूर्व जिलाध्यक्ष लालजी त्रिपाठी, रामकुमार , बृज बिहारी मिश्र, साधना चौधरी, कन्हैया पासवान, शिवनाथ चौधरी आदि उपस्थित रहे। 1070 निगेटिव, दो मिले संक्रमित

सिद्धार्थनगर : लखनऊ मेडिकल कालेज से शनिवार को 1072 लोगों की जांच रिपोर्ट आई। इसमें 1070 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। दो लोग कोरोना पाजिटिव पाए गए। अब तक 4076 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 61 एक्टिव केस हैं। 3967 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना संक्रमण से 52 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक 287900 लोगों की कोरोना जांच कराई है। 870 की रिपोर्ट आनी शेष है।

सीएमओ डा. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि भनवापुर ब्लाक के केवटहिया व मधुकरपुर गांव में एक-एक संक्रमित मिले हैं। इन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल के एमसीएच विग में आइसोलेट कराया गया है। इनके संपर्क में आने वाले लोग को सर्विलांस टीम चिह्नित कर रही है। इनकी जांच कराई जाएगी।

chat bot
आपका साथी