कोहरा में पूरे दिन छिपे रहे सूरज

ठंड का सितम दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है। सोमवार को सुबह से ही कोहरा छाए रहने से सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Jan 2020 10:26 PM (IST) Updated:Mon, 06 Jan 2020 10:26 PM (IST)
कोहरा में पूरे दिन छिपे रहे सूरज
कोहरा में पूरे दिन छिपे रहे सूरज

सिद्धार्थनगर : ठंड का सितम दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है। सोमवार को सुबह से ही कोहरा छाए रहने से सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। पछुवा हवा चलने से गलन के साथ ठंडक पूरे आगोश में रहा। सोमवार को तापमान अधिकतम 18 व न्यूनतम नौ डिग्री सेल्सियस रहा। पछुवा हवा की गति आठ किमी प्रति घंटा की रफ्तार रही।

जिले में सप्ताह भर से ठंड कुछ ज्यादा ही बढ़ गई है। सुबह हल्की हवा के साथ गलन होने से लोग कांपने को मजबूर हो जाते हैं। बीच में दो दिन धूप होने से थोड़ी राहत जरूर मिली, लेकिन फिर ठंडक ने पांव पसार लिया है। जिससे शाम होते ही लोग घरों में कैद हो जा रहे हैं। प्रशासन की ओर से कंबल वितरण कराया जा रहा है, लेकिन अलाव पर ध्यान नहीं है। ठंड से सबसे ज्यादा परेशानी रिक्शा चालकों, मजदूरों व गरीबों को हो रही है। ठंड के चलते दो जून की रोटी का इंतजाम कर पाना उनके लिए कठिन हो जाता है। ठंड के कहर के आगे अलाव भी नाकाफी ही साबित हो रहा है।

जलती नहीं सुलगती हैं लकड़ियां

नगरपालिका प्रशासन नगर के सार्वजनिक चौराहों पर ठंड से बचाव के लिए जो लकड़ियां गिरवा रहा है, वह भीगी व गीली होने के कारण नहीं जल पा रही हैं। धुंआ उठने से इसका लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है, बल्कि उनसे सांस की बीमारी फैलने की आंशका जरूर बढ़ी है। रेलवे व बस स्टॉप पर यात्री ठिठुरने को विवश हैं। ठंड के कारण शाम होते ही लोग घरों में कैद हो जाते हैं। सप्ताह भर का तापमान

दिनांक अधिकतम न्यूनतम

31 दिसंबर 17.0 4.2

एक जनवरी 19.2 9.1

दो जनवरी 18.0 7.0

तीन जनवरी 13.2 7.3

चार जनवरी 19.0 8.0

पांच जनवरी 19.0 7.0

छह जनवरी 18.0 8.4 नगर के सभी सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलवाया जा रहा है। लगातार कोहरा होने से हो सकता है कुछ लकड़ियां गीली हो गई हों। सूखी लकड़ियां मुहैया कराई जाएंगी।

श्यामबिहारी जायसवाल

अध्यक्ष नगरपालिका

chat bot
आपका साथी