दस से 15 सीटों तक सिमट जाएगा सपा-बसपा गठबंधन: केशव

केंद्र में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में दोबारा सरकार बनेगी। 2019 के चुनाव में दस से 15 सीटों पर लोकसभा सीट पर जीत के लिए सपा-बसपा ने गठबंधन किया है। इसका असर भाजपा पर नहीं होगा। जनता अब समझदार हो चुकी है। दोनों दलों के नेता बंगाल में जाकर ममता बनर्जी को तो आंध्र प्रदेश में जाकर दूसरे नेता को पीएम बनाने की बात करते हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jan 2019 10:46 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jan 2019 10:46 PM (IST)
दस से 15 सीटों तक सिमट  जाएगा सपा-बसपा गठबंधन: केशव
दस से 15 सीटों तक सिमट जाएगा सपा-बसपा गठबंधन: केशव

सिद्धार्थनगर: केंद्र में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में दोबारा सरकार बनेगी। 2019 के चुनाव में दस से 15 सीटों पर लोकसभा सीट पर जीत के लिए सपा-बसपा ने गठबंधन किया है। इसका असर भाजपा पर नहीं होगा। जनता अब समझदार हो चुकी है। दोनों दलों के नेता बंगाल में जाकर ममता बनर्जी को तो आंध्र प्रदेश में जाकर दूसरे नेता को पीएम बनाने की बात करते हैं।

यह बातें शनिवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने कही। वह कार्यक्रम स्थल पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा की लोकसभा चुनाव में गठबंधन की दाल गलने वाली नहीं है। प्रियंका गांधी के राजनीति में आने के सवाल पर कहा कि यह कांग्रेस का मामला है। कोई भी राजनीति में आए उसका कोई असर चुनाव में नहीं होने वाला। आरएसएस के चुनाव में नोटा प्रयोग बंद करने के सवाल पर कहा कि लोकसभा चुनाव में मतदाता इसका प्रयोग नहीं करेंगे, खासकर युवा मतदाता तो एकदम से नहीं। मोदी के नेतृत्व में पूरे देश का विकास हो रहा है। सरकार गरीबों के हित के लिए कार्य कर रही है।

chat bot
आपका साथी