शिक्षकों का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराएं

गोरखपुर फैजाबाद शिक्षक चुनाव के लिए मतदाता सूची में अब नाम 20 नवंबर तक बढ़ेगा। पार्टी कार्यकर्ता स्कूलों में जनसंपर्क करके अधिकाधिक शिक्षकों का नाम दर्ज कराएं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Nov 2019 11:33 PM (IST) Updated:Thu, 14 Nov 2019 06:13 AM (IST)
शिक्षकों का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराएं
शिक्षकों का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराएं

सिद्धार्थनगर: गोरखपुर फैजाबाद शिक्षक चुनाव के लिए मतदाता सूची में अब नाम 20 नवंबर तक बढ़ेगा। पार्टी कार्यकर्ता स्कूलों में जनसंपर्क करके अधिकाधिक शिक्षकों का नाम दर्ज कराएं।

यह बातें समाजवादी पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष अजय चौधरी ने कही। वह बुधवार को पार्टी के जिला कार्यालय पर बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पार्टी ने अवधेश कुमार यादव को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। उनकी जीत सुनिश्चित कराने में नये मतदाताओं की भूमिका अहम होगी। पूर्व विधायक लालजी यादव ने कहा कि शिक्षकों का मान सम्मान सबसे अधिक सपा ने बढ़ाया है। भाजपा सरकार से हर तबका परेशान है। प्रदेश में सपा के अच्छे माहौल है। अनूप यादव, वीरेंद्र तिवारी, सरफराज भ्रमर, राम कुमार, चिकू यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष गरीब दास, चंद्र मणि यादव, विजय यादव, सोनू यादव, तौलेशवर निषाद, कृष्ण नाथ यादव, तेज सिंह, अजय यादव, तोता राम वर्मा, चंद्र जीत जायसवाल, कलाम सिद्दीकी, विशवम्भर श्रीवास्तव,चंद्र जीत यादव, रोहित श्रीवास्तव, हारुन भाई, आकाश रावत, दिनेश यादव, अमित यादव आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी