प्रदीप सिंह को खेसरहा व संध्या रानी को महिला थाना का प्रभार

पुलिस अधीक्षक विजय ढुल ने शुक्रवार देर रात चार थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया। एक-एक निरीक्षक व महिला दारोगा को जिम्मेदारी दी। दो थानेदारों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 29 Feb 2020 11:40 PM (IST) Updated:Sat, 29 Feb 2020 11:40 PM (IST)
प्रदीप सिंह को खेसरहा व संध्या रानी को महिला थाना का प्रभार
प्रदीप सिंह को खेसरहा व संध्या रानी को महिला थाना का प्रभार

सिद्धार्थनगर : पुलिस अधीक्षक विजय ढुल ने शुक्रवार देर रात चार थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया। एक-एक निरीक्षक व महिला दारोगा को जिम्मेदारी दी। दो थानेदारों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है।

एसपी ने क्राइम ब्रांच में तैनात निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह को खेसरहा थाने का प्रभारी बनाया है। यहां तैनात थानेदार यशवंत कुमार सिंह को पुलिस लाइन में बुलाया है। कोतवाली कपिलवस्तु के एसओ राधेश्याम राय को मोहाना का थानेदार बनाया। एसओ महिला थाना विनोद कुमार राव को कपिलवस्तु की जिम्मेदारी सौंपी। एसओ मोहाना मनोज कुमार सिंह को पुलिस लाइन में तैनात किया है। प्रभारी एंटी रोमियो स्क्वायड संध्या रानी तिवारी को एसओ महिला थाना बनाया गया है। वह दोनों जिम्मेदारियों का निवर्हन करेंगी।

chat bot
आपका साथी