सिविल सिद्धार्थ बार चुनाव में 33 ने ठोकी ताल

सिद्धार्थ बार एसोसिएशन के चुनाव की प्रक्रिया गुरुवार को दोबारा शुरू हुई। बार कौंसिल के निर्देश पर चुनाव प्रक्रिया बीच में ही रोक दी गई थी। पहले हुए नामांकन में कुल 38 लोगों ने विभिन्न पदों पर पर्चा दाखिल किया था। अब तीन लोगों ने पर्चा वापस लिया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Jan 2021 11:19 PM (IST) Updated:Thu, 21 Jan 2021 11:19 PM (IST)
सिविल सिद्धार्थ बार चुनाव में 33 ने ठोकी ताल
सिविल सिद्धार्थ बार चुनाव में 33 ने ठोकी ताल

सिद्धार्थनगर : सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन के चुनाव की प्रक्रिया गुरुवार को दोबारा शुरू हुई। बार कौंसिल के निर्देश पर चुनाव प्रक्रिया बीच में ही रोक दी गई थी। पहले हुए नामांकन में कुल 38 लोगों ने विभिन्न पदों पर पर्चा दाखिल किया था। अब तीन लोगों ने पर्चा वापस लिया। नाम वापस लेने वालों में नागेंद्र नाथ पांडेय, मनीष मणि त्रिपाठी व शंशाक त्रिपाठी हैं। दो पदों पर एक-एक उम्मीदवार ने नामांकन किया है, जिनका निर्विरोध निर्वाचित होना सुनिश्चित है। कुल 33 उम्मीदवार मैदान में हैं। 29 जनवरी को मतदान व 30 को मतगणना व परिणाम घोषित किया जाएगा।

मुख्य चुनाव आयुक्त रामशंकर सिंह के नेतृत्व में चुनाव अधिकारी रमेश कुमार पांडेय व नागेंद्र नाथ त्रिपाठी ने नामांकन प्रपत्रों की जांच की। अध्यक्ष पद के लिए अखंड प्रताप सिंह, नरेंद्र कुमार भार्गव, संजय कुमार पाठक, हरिहर प्रसाद पाठक श्रवण कुमार पांडेय व उमेश चंद्र श्रीवास्तव ने दावेदारी की है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए जयशंकर प्रसाद मिश्र, विजय कुमार सिंह, राजेंद्र नाथ श्रीवास्तव उर्फ पहुना मैदान में हैं। उपाध्यक्ष के लिए अनूप कुमार पांडेय, प्रमोद कुमार मौर्या, वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव और महामंत्री पर कृपा शंकर त्रिपाठी, सिद्धनाथ पांडेय, अजय कुमार यादव, अंजनी कुमार दुबे ने ताल ठोंका हैं। कोषाध्यक्ष के लिए पंकज कुमार सिंह, मनीष मणि त्रिपाठी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पर कैलाश नाथ गिरी, संयुक्त मंत्री प्रशासनिक पर राहुल कुमार द्विवेदी, संतोष कुमार, संयुक्त मंत्री पुस्तकालय पर बृजेश प्रताप सिंह, संयुक्त मंत्री सूचना एवं जनसंपर्क पर अरुण कुमार त्रिपाठी, देवेश कुमार श्रीवास्तव ने पर्चा भरा है। वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के लिए जीतेंद्र नारायण सिंह, राकेश कुमार सिंह, त्रिपाठी सहोदर भाई, अनिल कुमार विश्वकर्मा, देवेंद्र मणि त्रिपाठी, विमल कुमार मिश्रा, वीरेंद्र नाथ शुक्ल, कनिष्ठ कार्यकारिणी के लिए प्रदीप कुमार सिंह, उमाशंकर पांडेय, करन श्रीवास्तव और रामसूरत यादव मैदान में है।

chat bot
आपका साथी