कमल संदेश यात्रा के जरिए बजा चुनावी बिगुल

भारतीय जनता पार्टी की कमल संदेश रैली शनिवार को निकाली गई। जनपद मुख्यालय पर सांसद जगदम्बिका पाल एवं भाजपा नेता डॉ चंद्रेश उपाध्याय के नेतृत्व में अलग-अलग रैली निकली। पाल के नेतृत्व में बीएसए कार्यालय परिसर से निकली रैली शहर के साड़ी तिराहा, सनई होते हुए बांसी तक गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Nov 2018 11:47 PM (IST) Updated:Sat, 17 Nov 2018 11:47 PM (IST)
कमल संदेश यात्रा के जरिए बजा चुनावी बिगुल
कमल संदेश यात्रा के जरिए बजा चुनावी बिगुल

सिद्धार्थनगर : भारतीय जनता पार्टी की कमल संदेश रैली शनिवार को निकाली गई। जनपद मुख्यालय पर सांसद जगदम्बिका पाल एवं भाजपा नेता डॉ चंद्रेश उपाध्याय के नेतृत्व में अलग-अलग रैली निकली। पाल के नेतृत्व में बीएसए कार्यालय परिसर से निकली रैली शहर के साड़ी तिराहा, सनई होते हुए बांसी तक गई। वहीं डॉ उपाध्याय के नेतृत्व में थरौली से निकली रैली में शामिल कार्यकर्ताओं ने शहर का भ्रमण करते हुए बांसी पहुंची। कार्यकर्ता पूरे जोश में थे।

डॉ चंद्रेश के नेतृत्व में निकाली गई रैली में 700 सौ कार्यकर्ता शामिल रहे। हालत यह रही कि रैली के शहर में प्रवेश करते ही कुछ देर के लिए जाम लग गया। कार्यकर्ता भी पूरे लय में दिखे। वह पार्टी एवं डॉ चंद्रेश ¨जदाबाद के नारे लगाते हुए बांसी तक गए। डुमरियागंज कार्यालय के अनुसार कमल संदेश यात्रा के अवसर पर ब्लाक परिसर से शुरू होने वाली मोटर साइकिल रैली का नेतृत्व करते हुए उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक राघवेंद्र ¨सह ने कहा कि जिस प्रकार पिछले चुनाव में कार्यकर्ताओं ने जी जान लगाकर पार्टी को पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने में सहयोग किया वह काबिले तारीफ है। मुझे उम्मीद है कि भविष्य में भी ऐसा प्रयास कर आप भाजपा को 2019 के चुनाव में विजयी बनाएंगे। उन्होंने कहा कि पूरे जिले से कार्यकर्ता अपने वाहनों से बांसी पहुंच रहे हैं, आज पूरा जिला भाजपा मय हो जाएगा। इससे पूर्व रैली में शामिल होने के लिए सैकड़ों कार्यकर्ता बाइक लेकर ब्लाक परिसर में इकट्ठा हुए। सर पर भगवा टोपी व गले में कमल निशान का गमछा डाले कार्यकर्ताओं का जोश देखते ही बन रहा था। सुबह करीब 11 बजे रैली बांसी के लिए रवाना हो गई। पूर्व मंत्री राजू श्रीवास्तव, अभिषेक पाल, लवकुश ओझा, अजय पाण्डेय, श्याम सुन्दर अग्रहरि, उमेश पाण्डेय, राहुल ¨सह, राम जियावन यादव, अशोक अग्रहरि, कमलेश चौरसिया, नरेंद्र श्रीवास्तव, रमेश पाण्डेय, शत्रुघ्न सोनी, नितिन आदि सहित बड़ी संख्या हियुवा व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। बांसी कार्यालय के अनुसार रैली में शामिल आबकारी मंत्री जय प्रताप ¨सह खुद भी बुलेट मोटर साइकिल चलाते हुए बांसी इटवा मार्ग स्थित निर्धारित स्थल भिटिया तक गए। जबकि सांसद जगदम्बिका पाल बाइक पर पीछे खड़े हो सभी का अभिनन्दन करते रैली में चल रहे थे। इटवा विधायक सतीश द्विवेदी व सदर विधायक श्याम धनी राही बाइक के पीछे बैठ रैली का सफर तय किया। डुमरियागंज विधायक राघवेंद्र ¨सह भी अपनी बुलेट मोटर साइकिल को खुद चलाते हुए रैली समापन स्थल पर पहुंचे। रैली का कार्यकर्ताओं का रेला उमड़ पड़ा था। रैली प्रारंभ के समय आबकारी मंत्री, सांसद व विधायक की मोटरसाइकिलों को आगे कर बाकी कार्यकर्ताओं को उनकी मोटर साइकिल सहित कतारबद्ध किया गया था। रैली रानीगांज तिराहे से होकर बांसी - इटवा मार्ग पर पड़ने वाले रतन सेन चौराहा, सहजी, बेलबनवा, जिगनिहवा चौराहा, बहादुरगंज व गोल्हौरा चौराहा होते हुए भिटिया तक गई जहां समापन की घोषणा की गई। इस दौरान जिला प्रभारी अशोक ¨सह, जिलाध्यक्ष लाल जी त्रिपाठी लाल बाबा, प्रेम प्रकाश उर्फ जिप्पी तिवारी, निवर्तमान जिलाध्यक्ष राम कुमार कुंवर, बांसी विधानसभा प्रभारी हरिशंकर ¨सह, अशोक कुमार त्रिपाठी, लोक सभा संयोजक राजेन्द्र पांडेय, केशभान राय, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मनोज मौर्य, दिलीप चतुर्वेदी, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि मिठवल डा दशरथ चौधरी, जिला विस्तारक सन्तोष कुशवाहा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मोनी पांडेय, ईश्वर चन्द्र दुबे, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विजय कांत चतुर्वेदी, गौरी शंकर अग्रहरि, अजय कुमार श्रीवास्तव अज्जू, सतीश श्रीवास्तव, पुनपुन श्रीवास्तव, घनश्याम मिश्र, नगर अध्यक्ष जगजीवन गौड़, सभासद मंगल चौरसिया आदि मौजूद रहे। शोहरतगढ कार्यालय के अनुसार नगर पंचायत शोहरतगढ से शनिवार को कमल यात्रा बाइक रैली निकाली गई। तहसील परिसर, पुलिस पिकेट,तिराहा व चेतिया मोड़ आदि अलग अलग स्थानों से होते हुए यात्रा निकाली गयी। रैली पकडी, बभनी, होरिल्लापुर चेतिया, जिगनिहवा होते हुये बांसी पहुंची। इस दौरान सुबाष गुप्ता,राजा योगेन्द्र प्रताप¨सह, अभय ¨सह, धनुधर्र प्रताप¨सह ,नन्दू गौड,चतुर्भुजी पाण्डेय आदि लोग यात्रा में शामिल रहे।

समापन अवसर पर दिखी गुटबाजी

इटवा कार्यालय के अनुसार भाजपा के कमल संदेश मोटरसाइकिल रैली का समापन शनिवार शाम इटवा थानाक्षेत्र के भिटिया में हुआ। रैली के समापन अवसर पर पार्टी में गुटबाजी देखने को मिली। जबकि पार्टी के तमाम बड़े नेता इस वक्त मौजूद थे। भिटिया में समापन अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता दो गुटों में बंटा दिखा। एक धड़ा जहां सांसद जगदंबिका पाल का नारा लगा रहा था वहीं दूसरा धड़ा डॉ चंद्रेश के पक्ष में नारेबाजी कर रहा था। समापन अवसर पर इटवा सीओ श्रीयश त्रिपाठी, इटवा एसओ अखिलानंद उपाध्याय मय फोर्स मौजूद रहे। साथ ही आबकारी मंत्री जय प्रताप ¨सह, सांसद जगदंबिका पाल, डा. सतीश द्विवेदी, दुर्गा राय, हरिशंकर ¨सह, डा. चंद्रेश उपाध्याय, जिप्पी तिवारी, मारकंडेय पांडेय, कृष्णमुरारी दूबे सहित अन्य मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी