जनता को नापसंद है बेमेल गठबंधन: दुर्गा

रविवार को भारतीय जनता पार्टी इटवा विधानसभा के तीनों मण्डलों क्रमश खुनियांव मण्डल की बैठक सरस्वती शिशु मंदिर इटवा मण्डल की बैठक भाजपा कार्यालय इटवा और बिस्कोहर मण्डल की बैठक सिकटा किसान इंटर कॉलेज पर सम्पन्न हुई

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Mar 2019 11:01 PM (IST) Updated:Sun, 17 Mar 2019 11:01 PM (IST)
जनता को नापसंद है 
बेमेल गठबंधन: दुर्गा
जनता को नापसंद है बेमेल गठबंधन: दुर्गा

सिद्धार्थनगर : रविवार को भारतीय जनता पार्टी इटवा विधानसभा के तीनों मण्डलों क्रमश: खुनियांव मण्डल की बैठक सरस्वती शिशु मंदिर, इटवा मण्डल की बैठक भाजपा कार्यालय इटवा और बिस्कोहर मण्डल की बैठक सिकटा किसान इंटर कॉलेज पर सम्पन्न हुई।

लोकसभा प्रभारी दुर्गा राय ने कहा कि लोकसभा चुनाव में पार्टी की दोबारा सरकार बनेगी। जनता को बेमेल गठबंधन नापसंद है। जनता इन्हें नकारने को तैयार है। विधायक इटवा डॉ सतीश द्विवेदी ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का सबसे महत्वपूर्ण चुनाव होगा। जिसमें एक तरफ भारत को विश्व पटल पर महत्वपूर्ण स्थान दिलाने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कुशल संगठनकर्ता अमित शाह के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी होगी। मोदी को रोकने की मंशा से निजी स्वार्थ से प्रेरित और भ्रष्टाचार में लिप्त सपा बसपा और कांग्रेस जैसे दलों का बेमेल गठबंधन है। आप सभी कार्यकर्ता जनता के बीच मे जाकर मोदी, योगी सरकार की उपलब्धियों की चर्चा कर नरेन्द्र मोदी को पुन: प्रधानमंत्री बनाने की अपील करें। जिलाध्यक्ष लालजी त्रिपाठी ,राजेन्द्र पाण्डेय,दिलीप चतुर्वेदी,मधुसूदन अग्रहरि आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी