विवाद में वृद्ध की मौत, मुकदमा

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम एकडेगवा टोला मैनहिया में बुधवार को पेशाब करने के कारण हुए विवाद में घायल वृद्ध की मौत शुक्रवार को हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 60 वर्षीय रघुबीर उर्फ पहाड़ी पासवान घर के बगल में पेशाब कर रहे थे।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 11:46 PM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 11:46 PM (IST)
विवाद में वृद्ध की मौत, मुकदमा
विवाद में वृद्ध की मौत, मुकदमा

सिद्धार्थनगर : कोतवाली क्षेत्र के ग्राम एकडेगवा टोला मैनहिया में बुधवार को पेशाब करने के कारण हुए विवाद में घायल वृद्ध की मौत शुक्रवार को हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 60 वर्षीय रघुबीर उर्फ पहाड़ी पासवान घर के बगल में पेशाब कर रहे थे। बगल की रहने वाली बीरमती पत्नी तौलन पुत्र लवकुश व पुत्री मुइली के साथ आकर वहां पेशाब करने का विरोध किया। घटना की जानकारी होने पर स्वजन उन्हें एक प्राइवेट चिकित्सक के पास ले गए। डा.ने दवा आदि देकर घर भेज दिया। शुक्रवार की भोर में दर्द अधिक बढ़ा। स्वजन ने चिकित्सकों की दी दवा को खिलाया। सुबह होते ही उसकी मौत हो गई। मृतक के लड़के श्रीचंद ने पुलिस को तहरीर देकर मामले में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। सीओ सदर राणा महेंद्र प्रताप सिंह व एसओ रामाशीष यादव ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। सीओ ने सिंह ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जुआ खेलते तीन लोग पकड़े गए कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को ठोठरी गांव में जुआ खेलते तीन लोगों को पकड़ा है। आरोपितों के पास से 1450 रुपये नकद व ताश का पत्ता मिला है। हरवंशपुर चौकी प्रभारी राम अशोक यादव ने बताया कि गांव के पास बाग में कुछ लोग जुआ खेलते पकड़े गए हैं। उनमें अभयपुर निवासी इम्तियाज, मिठ्ठू गुप्ता व ठोठरी निवासी पन्नेलाल शामिल हैं। आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। विद्यालय के पुनर्निर्माण को किया भूमि पूजन सिद्धार्थनगर : शुक्रवार को खुनियांव ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय पेंदा नानकार का पुनर्निर्माण कार्य शुरू करवा दिया गया। भूमि पूजन सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य पूर्व अध्यक्ष पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ खुनियांव रमाकांत पाठक ने किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार व बेसिक शिक्षा मंत्री डा. सतीश द्विवेदी जर्जर विद्यालयों की दशा सुधारने के साथ साथ बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए हर सम्भव प्रयास कर रही है जो कि अत्यंत सराहनीय है। ओमकार नाथ त्रिपाठी, भाजपा मण्डल अध्यक्ष अशोक पाठक, प्रेम प्रकाश त्रिपाठी , प्रिस मिश्रा, आलोक पाठक, राजकिशोर, बलिराज, राकेश पाण्डेय आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी