सूचना कार्यालय के स्टाफ समेत नौ पॉजिटिव, 411 निगेटिव

शुक्रवार को बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर से 420 लोगों की रिपोर्ट आई जिसमें नौ कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। 411 की जांच रिपोर्ट निगेटिव मिली है। संक्रमितों में जिला सूचना कार्यालय के एक स्टाफ शामिल हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 10 Jul 2020 09:49 PM (IST) Updated:Fri, 10 Jul 2020 09:49 PM (IST)
सूचना कार्यालय के स्टाफ समेत नौ पॉजिटिव, 411 निगेटिव
सूचना कार्यालय के स्टाफ समेत नौ पॉजिटिव, 411 निगेटिव

सिद्धार्थनगर : शुक्रवार को बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर से 420 लोगों की रिपोर्ट आई, जिसमें नौ कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। 411 की जांच रिपोर्ट निगेटिव मिली है। संक्रमितों में जिला सूचना कार्यालय के एक स्टाफ शामिल हैं। डुमरियागंज में सर्वाधिक पांच संक्रमित पाए गए हैं। नौ संक्रमित स्वस्थ होकर घर लौटे हैं।

जिला सूचना कार्यालय में तैनात एक स्टाफ को कई दिनों से सर्दी, जुकाम की शिकायत थी। सहयोगियों ने उन्हें अस्पताल में दिखाने की सलाह दी। चिकित्सकों ने उनकी ट्रू नाट मशीन से जांच की तो वह संक्रमित मिले। उन्हें जिला अस्पताल में आइसोलेट किया गया है। सूचना कार्यालय को सैनिटाइज कराते हुए सभी कर्मचारियों को होम क्वारंटाइन किया गया है। बांसी संवाददाता के अनुसार नगर पालिका के टेकधरनगर वार्ड निवासी और पूर्व में संक्रमित युवक की 25 वर्षीय भाभी भी पॉजिटिव पाई गईं हैं। महिला राप्तीनगर वार्ड की निवासिनी है। वार्ड में जाने वाले सभी रास्तों को सील कर दिया है। लोगों को खाने पीने की व्यवस्था प्रशासन मुहैया कराने में जुटा है।

डुमरियागंज संवाददाता के अनुसार नगर पंचायत के माली मैनहा वार्ड में एक साथ चार लोगों के पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मच गया है। बनगवां पड़ाइन ग्राम पंचायत का 13 वर्षीय किशोर भी संक्रमित मिला है। पूर्व में वार्ड के दो लोग संक्रमित पाए गए थे। उक्त चारो भी पॉजिटिव के संपर्क में आने से बीमारी की जद में पहुंचे हैं। नपा में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 16 पहुंच गई है। शोहरतगढ़ के बढ़नी कस्बे के सिद्धार्थनगर वार्ड की 64 वर्ष की महिला भी संक्रमित मिली हैं।

जिले में अब कोरोना पॉजिटिव की संख्या 297 पहुंच गई है। कुल 241 लोग ठीक हो चुके हैं। 46 लोग विभिन्न अस्पतालों में आइसोलेट हैं। 10 लोगों की मौत हो चुकी है। 11 हजार सात सौ पांच लोगों की जांच हुई है। 9907 लोग निगेटिव मिले हैं। 1092 लोगों के नमूने लिए गए हैं।

chat bot
आपका साथी