संदिग्धावस्था में मिला नवजात का शव

उसका बाजार के एक शौचालय के पास शुक्रवार की सुबह संदिग्ध अवस्था में एक नवजात बच्ची का शव मिला।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 19 Aug 2022 11:09 PM (IST) Updated:Fri, 19 Aug 2022 11:09 PM (IST)
संदिग्धावस्था में मिला नवजात  का शव
संदिग्धावस्था में मिला नवजात का शव

संदिग्धावस्था में मिला नवजात का शव

सिद्धार्थनगर : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उसका बाजार के एक शौचालय के पास शुक्रवार की सुबह संदिग्ध अवस्था में एक नवजात बच्ची का शव मिला। एक रोगी ने सुबह बरामदे में नवजात शिशु होने की सूचना कर्मचारियों को दिया तो अस्पताल कर्मी वहां जाकर देखे तो शिशु की मृत्यु हो चुकी थी। चिकित्सा अधीक्षक डा.एसके पटेल ने सूचना पुलिस को दिया। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर गुरुवार की रात 2:36 पर भूतल के बरामदे में एक महिला संदिग्ध अवस्था में जाती हुए दिख रही है़। प्रथम तल पर स्थित प्रसव कक्ष में ड्यूटी दे रही कर्मियों ने बताया कि रात में कुल तीन केस आए थे। जिसमें एक महिला को प्रसव के लिए भर्ती किया गया। बाकी को जरूरी सलाह देकर वापस कर दिया गया था। भूतल पर होने वाले गतिविधियों की जानकारी इन्हें नहीं हो पाती है।

chat bot
आपका साथी