नकब काट चोर उठा ले गए नकदी व जेवर

थाना क्षेत्र के गांव जाल्हेखोर निवासी रामवृक्ष यादव के घर में अज्ञात चोरों ने नकब काट नकदी सहित एक लाख के जेवर उठा ले गए। घटना बुधवार रात की है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। रामवृक्ष यादव का पूरा परिवार रात में घर के बरामदे में सो रहा था।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Oct 2020 10:15 PM (IST) Updated:Thu, 15 Oct 2020 10:15 PM (IST)
नकब काट चोर उठा ले गए नकदी व जेवर
नकब काट चोर उठा ले गए नकदी व जेवर

सिद्धार्थनगर : थाना क्षेत्र के गांव जाल्हेखोर निवासी रामवृक्ष यादव के घर में अज्ञात चोरों ने नकब काट नकदी सहित एक लाख के जेवर उठा ले गए। घटना बुधवार रात की है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। रामवृक्ष यादव का पूरा परिवार रात में घर के बरामदे में सो रहा था। घर के पीछे की दीवार में नकब काट चोर अंदर घुस गए। एकांत पाकर चोर कमरे में रखे पूरे सामान पर हाथ साफ किया। थानाध्यक्ष शमशेर बहादुर सिंह का कहना है मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का पटाक्षेप हो जाएगा।

chat bot
आपका साथी