मातृशक्ति के सम्मान के लिए नगरपालिका प्रतिबद्ध

यहां पर किसी भी महिला के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि नगर पालिका द्वारा कई जगहों पर महिला शौचालय बनवाए गए। महिला सभासद रेशमा जायसवाल ने मातृशक्ति का नेतृत्व किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Oct 2020 11:20 PM (IST) Updated:Mon, 19 Oct 2020 05:09 AM (IST)
मातृशक्ति के सम्मान के लिए 
नगरपालिका प्रतिबद्ध
मातृशक्ति के सम्मान के लिए नगरपालिका प्रतिबद्ध

सिद्धार्थनगर: रविवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत नगर पालिका परिषद कार्यालय में नारी सुरक्षा व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। सभागार में आयोजित संगोष्ठी के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि नारी सुरक्षा व सम्मान को लेकर नगर पालिका प्रशासन कटिबद्ध है।

यहां पर किसी भी महिला के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि नगर पालिका द्वारा कई जगहों पर महिला शौचालय बनवाए गए। महिला सभासद रेशमा जायसवाल ने मातृशक्ति का नेतृत्व किया। सभासद फतेह बहादुर ने महिलाओं सफाई कर्मियों के कार्यों की सराहना की। रेशमा जायसवाल ने महिला सफाई कर्मियों को आज के परिवेश में सजग रहने की सलाह दी। सभासद धनंजय सहाय, अतहर, सनोवर, अजहर, साजिद अली सहित सभी सभासद एवं प्रतिनिधि में सोनू राजभर, सरवन श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी