विविध कार्यक्रमों के बीच मनी विवेकानंद की जयंती

मुख्यालय स्थित रघुवर प्रसाद जायसवाल सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कालेज जिला एकीकरण ने जयंती मनाया

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jan 2019 10:06 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jan 2019 10:06 PM (IST)
विविध कार्यक्रमों के बीच मनी विवेकानंद की जयंती
विविध कार्यक्रमों के बीच मनी विवेकानंद की जयंती

सिद्धार्थनगर: मुख्यालय स्थित रघुवर प्रसाद जायसवाल सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कालेज जिला एकीकरण समिति के संयोजकत्व में स्वामी विवेकानंद की जयंती विविध कार्यक्रम किये गये। मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राज बहादुर मौर्य रहे। उन्होंने स्वामी जी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला।

जिला एकीकरण समिति के सिद्धार्थ शंकर पांडेय व विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता ¨हदी गो¨वद ¨सह, मनीराम बौद्ध ने सेवा भाव पक्ष पर बल दिया। रितिक पांडेय, सोहित अग्रहरि, विशाल चौधरी, जयेंद्र भाष्कर ने स्वामी के जीवन पर व्याख्यान दिया। सरस्वती वंदना के बाद प्राचार्य ब्रजकिशोर त्रिपाठी ने अतिथियों का परिचय कराया। धन्यवाद निमिष शुक्ल ने किया। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की अगुवाई में मौर्या लाज में स्वामी जी की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि भाजपा नेता डॉ. चंद्रेश उपाध्याय ने विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम को नलिकांत मणि त्रिपाठी, डा. अर्जुन मिश्र, डॉ. जयनारायण त्रिपाठी, चेयरमैन श्याम बिहारी जायसवाल, प्रधानाचार्य कृष्णदेव पांडेय, अजय मिश्र ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर नीरज श्रीवास्तव, डॉ. अर¨वद शुक्ल, हरि किशुन, रमाशंकर पांडेय, विवेक चौधरी मौजूद रहे। बर्डपुर प्रतिनिधि के मुताबिक विवेकानंद की जयंती पर रंगोली प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वामी विवेकानंद इंटर कालेज में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिला मंत्री ओम प्रकाश यादव ने विचार रखे।

रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम सृष्टि चौधरी, द्वितीय आरती गुप्ता व तृतीय स्थान पर आदित्य मिश्र को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। संचालन अबूबकर खां ने किया। इस अवसर पर राज कुमार चौधरी, संदीप चौधरी, दिलीप, त्रिपुरारी चौधरी उपस्थित रहे। आदर्श शिशु विद्यालय पर प्रधानाचार्य राजकुमारी पांडेय के देखरेख स्वामी विवेकानंद जयंती समारोह मनाया गया। आदर्श पब्लिक हाईस्कूल महापाली में भी स्वामी विवेकानंद के जयंती पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य दीपेंद्र चौधरी ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल में स्वामी जी की जयंती युवा दिवस के रुप में मनाया गया। विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। मौजूद लोगों ने विवेकानंद जी को महान व्यक्तित्व का स्वामी बताया गया। प्रबंधक सुनील कुमार चौबे ने अतिथियों का आभार जताया। इस अवसर पर प्रेमचंद्र, नर्वदा प्रसाद, रीमा, सुधा, सिमरन, पूजा, स्नेहा मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी