फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव

डुमरियागंज के ग्राम पंचायत रमवापुर उर्फ नेबुआ में एक विवाहिता का शव फंदे से लटकता मिला है। डेढ़ वर्ष पहले उसकी शादी हुई थी।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 09:06 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 09:06 PM (IST)
फंदे से लटकता मिला 
विवाहिता का शव
फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव

सिद्धार्थनगर : डुमरियागंज के ग्राम पंचायत रमवापुर उर्फ नेबुआ में एक विवाहिता का शव फंदे से लटकता मिला है। डेढ़ वर्ष पहले उसकी शादी हुई थी। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के टेड़िया गांव निवासी संगीता की शादी डेढ़ वर्ष पहले रमवापुर उर्फ नेबुआ निवासी छोटू पुत्र घुरहू के साथ हुई थी। मंगलवार रात भोजन करने के बाद संगीता अपने कमरे में सोने चली गई। देर रात तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो ससुराल वालों ने धक्का देकर खोला। दरवाजा खुलने पर देखा कि विवाहिता का शव फंदे के सहारे कुंडी से लटक रहा है। मौके पर पहुंचे सीओ एमएस देव व कोतवाल केडी सिंह ने ससुराल पक्ष से पूछताछ की । मायका पक्ष के लोगों ने पुलिस को तहरीर देकर दहेज हत्या का आरोप लगाया है।

chat bot
आपका साथी