योगासन में बने नए कीर्तिमान, गौरवान्वित हुआ डुमरियागंज

व‌र्ल्ड रिकार्ड -योगी महेश व उनके विद्यार्थियों ने बनाए आठ विश्व रिकार्ड - ¨हदू नववर्ष के चौ

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Mar 2018 10:35 PM (IST) Updated:Sat, 31 Mar 2018 01:31 PM (IST)
योगासन में बने नए कीर्तिमान, 
गौरवान्वित हुआ डुमरियागंज
योगासन में बने नए कीर्तिमान, गौरवान्वित हुआ डुमरियागंज

व‌र्ल्ड रिकार्ड

-योगी महेश व उनके विद्यार्थियों ने बनाए आठ विश्व रिकार्ड

- ¨हदू नववर्ष महोत्सव में रचा गया स्वर्णिम इतिहास

- पहली बार गर्भासन व सुप्तगर्भासन में बने विश्व रिकार्ड

- गोल्डेन बुक आफ व‌र्ल्ड रिकार्ड टीम की मौजूदगी में आयोजन

जागरण संवाददाता, डुमरियागंज, सिद्धार्थनगर : गत वर्ष अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गुजरात के अहमदाबाद में बाबा रामदेव की मौजूदगी में अनवरत 51 घंटे का मैराथन योग कर नया रिकार्ड बनाने वाले योग गुरु महेश योगी ने शुक्रवार को डुमरियागंज में एक और इतिहास रच दिया है। इस बार उन्होंने 13 घंटे लगातार एक लाख से अधिक बार कपालभाति किया।

इससे पहले यह रिकार्ड हरियाणा निवासी हरिश्चंद्र गर्ग के नाम था, जिन्होंने वर्ष 2017 में 2.30 घंटे में करीब 10 हजार यह यौगिक क्रिया की थी। नया रिकार्ड रचने के बाद भी महेश योगी ने कपालभाति जारी रखा, क्योंकि उन्होंने इसे एक लाख बार करने का संकल्प लिया था। यही नहीं उनके साथ उनके सात अन्य विद्यार्थियों ने भी विभिन्न आसनों में नया विश्व रिकार्ड बनाया। ये सभी 12 से 22 वर्ष आयु वर्ग के उनके शिष्य हैं। सभी का नाम गोल्डेन बुक आफ व‌र्ल्ड रिकार्ड में दर्ज किया गया।

धर्मरक्षा मंच के तत्वावधान में जीजीआइसी मैदान पर चल रहे पांच दिवसीय ¨हदू नववर्ष महोत्सव के चौथे दिन अमेरिका से आए गोल्डेन बुक आफ व‌र्ल्ड रिकार्ड के इंडिया हेड आलोक कुमार की टीम की उपस्थिति में यह आयोजन सुबह 6:30 बजे से शुरू हुआ। इसका शुभारंभ हियुवा के प्रदेश प्रभारी व स्थानीय विधायक राघवेन्द्र ¨सह द्वारा सभी का अभिनंदन कर हुआ। इसके बाद यौगिक क्रियाओं का सत्र शुरू हो गया।

विद्यार्थियों में 22 वर्षीय श्रवण कुमार ने सुप्तगर्भासन में 2.25 घंटा व इतनी ही देर तक 19 वर्षीय अमित कुमार ने गर्भासन में व‌र्ल्ड रिकार्ड कायम किया। इन आसनों में अनवरत करीब ढाई घंटे तक योग करके पहली बार विश्व कीर्तिमान स्थापित किया है। इसके अलावा इंदर यादव (12 वर्ष) ने हलासन में 4.10 घंटे, शशांक मिश्रा (13 वर्ष) ने कर्णपीड़ासन (जूनियर) वर्ग में 4.40 घंटा, खुशबू मिश्रा (18 वर्ष) ने ब्रह्मचर्यासन निरंतर 9.30 घंटा, पंकज यादव (20 वर्ष) ने कर्णपीड़ासन (सीनियर वर्ग) में 7.30 घंटा, राहुल पाल (13 वर्ष) ने मत्स्यासन 3.30 घंटा योग करके विश्व रिकार्ड में अपना नाम दर्ज कराया।

जहां तक योग गुरु महेश की बात है, तो इन्होंने लगातार 13 घंटे तक एक लाख बार कपालभांति कर नया इतिहास रचने का प्रयास किया है। रिकार्ड दर्ज करने वाले सभी योगियों को महोत्सव के अंतिम दिन यानी शनिवार को गोल्डेन बुक आफ व‌र्ल्ड रिकार्ड टीम द्वारा प्रमाण पत्र दिया जाएगा। मालूम हो कि योगी महेश डुमरियागंज की धरती के ही है। वह अल्लापुर मझारी गांव के निवासी हैं। इस बार उन्होंने अपनी मिट्टी पर इतिहास रचने की ठानी थी।

chat bot
आपका साथी