लॉकडाउन के बाद आमजन पर मंहगाई की मार

लॉकडाउन में आर्थिक नुकसान झेल चुके लोगों पर अब चारों तरफ से महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है। पहले पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों ने लोगों को परेशान किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Sep 2020 10:02 PM (IST) Updated:Sun, 20 Sep 2020 10:02 PM (IST)
लॉकडाउन के बाद आमजन पर मंहगाई की मार
लॉकडाउन के बाद आमजन पर मंहगाई की मार

सिद्धार्थनगर : लॉकडाउन में आर्थिक नुकसान झेल चुके लोगों पर अब चारों तरफ से महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है। पहले पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों ने लोगों को परेशान किया। अब सब्जियों के दाम ने खाने के स्वाद के साथ बजट भी बिगाड़ दिया है।

सब्जियों के दाम में रोजाना हो रही बढ़ोत्तरी से हर वर्ग के लोग परेशान है। सब्जी मंडी व फुटकर दुकानों पर सब्जियों के अलग-अलग दाम वसूले जा रहे हैं। प्रशासन ऐसे दुकानदारों पर कार्रवाई किए जाने से हाथ खड़े कर रहा है जिससे आमजन को महंगाई से निजात नहीं मिल रही है। हरी सब्जियां लोगों की रसोई से दूर होती जा रहीं है। सबसे अधिक असर टमाटर, आलू और प्याज के दामों पर पड़ा है। जिनके दाम एक माह में दोगुना हो गए हैं। गुड़िया देवी ने कहा कि सब्जियों का सीजन होने के बाद भी कीमतों में कमी नहीं आ रही है। आलू और प्याज की मंहगाई ने और प्रभावित किया है।

काजल बताती हैं कि सब्जियों के दाम बढ़ने से उनकी रसोई पर असर पड़ा है। टमाटर व प्याज पहले के मुकाबले आधा ही खरीदना पड़ रहा है, जिससे किचन का बजट चला रहे। सैडी श्रीवास्तवा ने कहा कि सब्जियों के थोक व फुटकर मूल्य में काफी अंतर है। अगर प्रशासन ध्यान दे तो सब्जियों के रेट काफी कम हो सकते हैं, लेकिन जिम्मेदार उदासीन हैं। सुमन देवी ने कहा कि शाहपुर मंडी में थोक में भी सब्जियों के दाम आसमान छू रहे है, तो फुटकर दुकानों पर तो और मंहगाई लाजिमी है।

chat bot
आपका साथी