धूमधाम से मनी गुरु गो¨वद ¨सह की जयंती

अकबर नगर वार्ड स्थित गुरूद्वारे में गुरुगो¨वद ¨सह जी की 352 वीं जयंती पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बुधवार की भोर में प्रभात फेरी निकालने के साथ सबद पाठ का आयोजन किया गया जिसका समापन शुक्रवार को हुआ। समापन के दिन भी सुबह सिख समाज की महिलाओं, पुरुषों व ब'चों द्वारा जहां प्रभातफेरी निकाली गई वहीं दोपहर में लखनऊ से आए रागी जत्थे के द्वारा भजन कीर्तन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jan 2019 11:20 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jan 2019 11:20 PM (IST)
धूमधाम से मनी गुरु गो¨वद ¨सह की जयंती
धूमधाम से मनी गुरु गो¨वद ¨सह की जयंती

सिद्धार्थनगर : अकबर नगर वार्ड स्थित गुरूद्वारे में गुरुगो¨वद ¨सह जी की 352 वीं जयंती पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बुधवार की भोर में प्रभात फेरी निकालने के साथ सबद पाठ का आयोजन किया गया जिसका समापन शुक्रवार को हुआ। समापन के दिन भी सुबह सिख समाज की महिलाओं, पुरुषों व बच्चों द्वारा जहां प्रभातफेरी निकाली गई वहीं दोपहर में लखनऊ से आए रागी जत्थे के द्वारा भजन कीर्तन किया गया। दोपहर दो बजे से लंगर का आयोजन भी हुआ जिसमें नगर के गणमान्य लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

सेवादार कुलवंत ¨सह के नेतृत्व में प्रकाश पर्व को लेकर तीन दिनों से ही गुरुद्वारे की साफ सफाई करने में समाज के लोग मशगूल रहे। सुबह प्रभात फेरी कर लौटे सिख समुदाय के लोग सबद पाठ में शामिल हो गये। दूसरे दिन पाठ की समाप्ति के उपरांत गुरुवाणी से शुरू हुए कीर्तन में जत्थे के लोगों ने गुरुगो¨वद ¨सह की महिमा का बखान किया। मनोहारी भजनों से सिख समुदाय के ही नहीं अन्य समुदाय के लोग भी झूमते नजर आये। दोपहर में भव्य लंगर का आयोजन कर हर वर्ग के लोगों को प्रसाद ग्रहण करवाया गया।

प्रसाद ग्रहण करने वालों में विधायक लाल जी यादव, नपाध्यक्ष मो. इद्रीस पटवारी, पूर्व नपाध्यक्ष चमन आरा राईनी, प्रमोद अग्रहरि, राकेश बग्गा, करन ¨सह, गुरमीत ¨सह, सरदार स्वर्ण ¨सह, गुरप्रीत ¨सह, हरीश चन्द्र चंदवानी, नरेश चंदवानी, अमित बाधवा, अर्पित बाधवा, हरजीत ¨सह, गुलशन बाधवा, कमल बाधवा, अजीत ¨सह, कर्ण ¨सह, मनजीत कौर आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी