अशोक धम्म विजय दशमी की तैयारी पर हुई चर्चा

सिद्धार्थनगर : रविवार को ब्लाक संसाधन केंद्र पर चेतना मंच की बैठक आयोजित हुई। इसमें सम्राट अशोक विजय

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Sep 2018 10:45 PM (IST) Updated:Sun, 23 Sep 2018 10:45 PM (IST)
अशोक धम्म विजय दशमी की तैयारी पर हुई चर्चा
अशोक धम्म विजय दशमी की तैयारी पर हुई चर्चा

सिद्धार्थनगर : रविवार को ब्लाक संसाधन केंद्र पर चेतना मंच की बैठक आयोजित हुई। इसमें सम्राट अशोक विजय दशमी/धम्म दीक्षा कार्यक्रम मनाए जाने संबंधित तैयारी पर चर्चा की गई। सदस्यों में जहां जिम्मेदारी बांटी गई। वहीं कार्यक्रम की सफलता हेतु सभी लोगों से तैयारी में अभी से जुट जाने के लिए आह्वान किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए चेतना मंच के संस्थापक अनिल कुमार गौतम ने कहा कि गत वर्षों की भांति सम्राट अशोक धम्म / दीक्षा कार्यक्रम इस बार भी समारोह पूर्वक मनाया जाएगा। धम्म दीक्षा का उद्देश्य लोगों में अ¨हसा, करुणा, मैत्री की भावना पैदा करना, समानता को उजागिर करना है।

राम मिलन गौतम ने कहा कि भगवान बुद्ध ने संपूर्ण मानव जाति के कल्याण के लिए कुल 82 हजार उपदेश दिए हैं। संतोष कुमार आजाद ने कहा कि अगले महीने में धम्म दीक्षा कार्यक्रम डुमरियागंज में मनाया जाएगा। इसको लेकर संगठन के पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं। सभी लोग अपने-अपने दायित्वों का निर्वाहन करें। बैठक में भीम आर्मी बस्ती के जिलाध्यक्ष कमलेश सचान, श्यामलाल बौद्ध, रवीन्द्र जाटव, प्रेम चंद्र, श्याम बिहारी, हृदय राम गौतम, आशीष भारती, ¨झकन, पूर्णमासी, संतोष ¨सघानिया, विजय कुमार गौतम, दयाराम गौतम, विशाल, भागीरथी, सुखपाल गौतम, रामपाल, राधेश्याम, ¨बदु प्रकाश, जुग्गीलाल, आकाश गौतम, दिनेश गौतम, लवकुश प्रसाद, विकास, राम नरेश, रक्षाराम, फेरन दास आदि सम्मिलित हुए।

chat bot
आपका साथी