घबराइए मत, हम आपके साथ हैं: विधायक

विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को पानी से घिरे क्षेत्र के सात गांवों का अपने सहयोगियों के साथ दौरा किया। उन्होंने इन राप्ती तटीय गांवों के लोगों का हाल चाल जाना और ढांढस बंधाते हुए कहा कि घबराएं न इस बाढ़ संकट के समय हम आपके साथ साथ हैं हर संभव सहायता की जाएगी।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 25 Aug 2021 12:13 AM (IST) Updated:Wed, 25 Aug 2021 12:13 AM (IST)
घबराइए मत, हम आपके साथ हैं: विधायक
घबराइए मत, हम आपके साथ हैं: विधायक

सिद्धार्थनगर : विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को पानी से घिरे क्षेत्र के सात गांवों का अपने सहयोगियों के साथ दौरा किया। उन्होंने इन राप्ती तटीय गांवों के लोगों का हाल चाल जाना और ढांढस बंधाते हुए कहा कि घबराएं न इस बाढ़ संकट के समय हम आपके साथ साथ हैं, हर संभव सहायता की जाएगी। विधायक ने कहा कि प्रशासन पीड़ितों की सूची बना रहा है। शीघ्र राहत सामग्री भी वितरित की जाएगी।

दोपहर को वह पथरा चौराहा होते हुए पहले बनकटा पहुंचे,यह गांव राप्ती के करार पर स्थित है, तथा चारो तरफ पानी से घिरा है। विधायक ने पानी में घुसकर स्थिति का आकलन किया तथा पीड़ितों की व्यथा सुनी। इसके उपरांत किशुन पुरवा पहुंचे यह गांव भी नदी तट पर ही है और पानी से घिरा है। यहां भी उन्होंने गांव में घूम कर लोगों का दुख दर्द साझा किया। ऐसे ही सेहरी घाट, बघिनी नानकार , खदरा, खदरी व थुम्हवा बनकटा गांव में जाकर उन्होंने स्थलीय निरीक्षण किया। लोगों ने अपनी अपनी समस्याओं को उनके समक्ष प्रस्तुत किया। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष व डुमरियागंज प्रमुख प्रतिनिधि नरेंद्र मणि त्रिपाठी, डुमरियागंज प्रधान संघ अध्यक्ष सुनील पाठक, मंडल अध्यक्ष रमेश धर द्विवेदी, मिठवल के प्रधान संघ अध्यक्ष मौलेश्वर नाथ त्रिपाठी आदि उपस्थित थे। पीड़ितों को यथाशीघ्र मिलेगा मुआवजा : विधायक सिद्धार्थनगर : जिन किसानों की फसल बाढ़ से प्रभावित हुई है उन्हें हर हाल में मुआवजा मिलेगा। इस आपदा की घड़ी में धैर्य व संयम बनाए रखें। यह बातें विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा। वह मंगलवार बाढ़ग्रस्त गांव के लोगों से मिलने पहुंचे थे। एसडीएम त्रिभुवन को निर्देशित किया कि यथा शीघ्र फसलों को हुए नुकसान की रिपोर्ट तैयार करें। जिससे शासन स्तर से मदद दिलाई जा सके।

डुमरियागंज विधायक दोपहर बाद प्रशासनिक टीम के साथ महेश योगीनगर, वीरपुर, रतनपुर, अल्लापुर, असनहरा, चकमंझारी, महोखवा, बनगाई, सुकरौली आदि गांव के निरीक्षण को पहुंचे। पीड़ितों के दर्द को सुना और धैर्य बनाए रखने के लिए हौसला बढ़ाया। किसानों ने उनके सामने फसल नुकसान का मुद्दा उठाया। जिस पर उन्होंने हर हाल में मदद का आश्वासन दिया। कहा जिस किसान को नुकसान हुआ है उन्हें मदद जरूर मिलेगी। एसडीएम को निर्देश दिया कि यथाशीघ्र नुकसान की आकलन रिपोर्ट तैयार करें, जिससे किसानों को मदद उपलब्ध हो सके। नरेंद्र मणि त्रिपाठी, सत्य प्रकाश पांडेय, कमलेंद्र पांडेय, पंकज पांडेय, चंद्रभान अग्रहरि, सतीश चंद्र श्रीवास्तव, रमेश पांडेय, रवि प्रकाश, सुंदर आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी