जनसभा की तैयारियां तेज, दिनभर जुटा रहा प्रशासन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में है। जिले के सभी अधिकारियों ने बीएसए मैदान पर डेरा डाल रखा है। सभी को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। गुरुवार दोपहर करीब दो बजे अशोक मार्ग पर प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मिल गए और वहीं पर तैयारी को लेकर मंथन होती रही।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 12:28 AM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 12:28 AM (IST)
जनसभा की तैयारियां तेज, दिनभर जुटा रहा प्रशासन
जनसभा की तैयारियां तेज, दिनभर जुटा रहा प्रशासन

सिद्धार्थनगर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में है। जिले के सभी अधिकारियों ने बीएसए मैदान पर डेरा डाल रखा है। सभी को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। गुरुवार दोपहर करीब दो बजे अशोक मार्ग पर प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मिल गए और वहीं पर तैयारी को लेकर मंथन होती रही। सभी अधिकारियों ने अपनी-अपनी राय रखी। सुरक्षा को चाक चौबंद करने की रणनीति बनाई। विधायक डुमरियागंज राघवेंद्र प्रताप सिंह व प्रतिनिधि जिला पंचायत अध्यक्ष उपेंद्र प्रताप सिंह ने भी कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।

पहले से पुलिस अधीक्षक राम अभिलाष त्रिपाठी मैदान का निरीक्षण कर रहे थे, साथ में एएसपी व सभी सीओ मौजूद रहे। इसी दौरान वहां जिलाधिकारी दीपक मीणा के साथ एडीएम सीताराम गुप्ता, प्रशिक्षु आइएएस ओजस्वी राज भी पहुंच गए। डीएम ने बताया कि वीवीआइपी को मुख्य मार्ग से प्रवेश मिलेगा। आम लोगों के पंडाल में पहुंचने के लिए उद्यान पार्क के पश्चिमी गेट को खोला जाएगा। हाइडिल की ओर से आने वाले वाहनों को कांशीराम आवासीय कालोनी के मोड़ पर रोक दिया जाएगा। यहीं पर खाली मैदान में पार्किंग भी बनाई जाएगी। सनई की ओर से आने वाले वाहनों को डाकघर के पास खाली मैदान में खड़ा कराने पर चर्चा हुई। अभी इसमें संशोधन भी किया जा सकता है। अभी मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम नहीं मिला है। संभावनाओं के आधार पर तैयारी पूरी करनी होगी। प्रधानमंत्री के साथ कितने अति विशिष्ट व गणमान्य आएंगे, इसकी भी सूची मिलने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। तभी हेलीपैड की आवश्यकता भी मालूम चलेगी। पुलिस लाइन में एक स्थाई हेलीपैड है। इसका भी प्रयोग किया जाएगा। सुरक्षा के ²ष्टिकोण से पुलिस लाइन में आने वाले सभी संपर्क मार्ग को सील किया जाएगा। यहां केवल उन्हीं लोगों को प्रवेश मिलेगा, जिनका नाम सूची में दर्ज रहेगा।

युद्धस्तर पर हो रहा पंडाल निर्माण का काम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा के लिए बीएसए परिसर में पंडाल का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। कारीगर युद्धस्तर पर काम कर रहे हैं। सुरक्षा व मानक का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। पंडाल में मंच पर अतिविशिष्ट लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। उसी के अनुसार कुर्सियां लगाई जाएगी। अभी प्रशासन को सूची नहीं मिली है। पंडाल में पांच हजार लोगों के बैठने के लिए कुर्सी लगाई जाएगी। इसकी संख्या बाद में बढ़ाई भी जा सकती है।

स्वच्छता अभियान में जुटे नपा व सफाईकर्मी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित कार्यक्रम स्थल को लेकर प्रशासन अलर्ट है। स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सड़क के किनारे लगे घास-फूंस को साफ करने का काम शुरू हो गया है। पुलिस लाइन से लेकर बीएसए मैदान तक सभी कोना को चाक चौबंद किया जा रहा है। नगरपालिका के कर्मी लगे हैं। वह सड़क के किनारे गड्ढों में भरे बारिश के पानी को निकाल रहे है।

chat bot
आपका साथी